कांग्रेस सरकार ने चोर दरवाजों से हो रहे भ्रष्टाचार पर लगाई लगाम: CM सुक्खू

ओक ओवर पहुंच कर सीएम सुक्खू से मिली महिलाएं

उज्ज्वल हिमाचल। शिमला

हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने 1 अप्रैल 2024 से 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को 1500 पेंशन देने का ऐलान किया है जिसको लेकर आज शिमला शहर की महिलाओं ने नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान की अगुवाई में ओक ओवर पहुंचकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार ने एक साल में चोर दरवाजों से हो रहे भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई है जिसके चलते प्रदेश की आय कुछ इजाफा हुआ है। इस इजाफे को सरकार ने महिलाओं को देने का निर्णय लिया है ताकि महिलाएं को इसका फायदा मिल सके।

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें