हिमाचल : प्रतिनियुक्त फार्मासिस्ट के सहारे चल रहा आयुर्वेद स्वास्थ्य केन्द्र

शुभम सूद। बैजनाथ

बैजनाथ ब्लॉक युवा कांग्रेस के अध्यक्ष व कन्दराल पंचायत से उप प्रधान रविन्दर राव ने कहा कि आयुर्वेद स्वास्थ्य केन्द्र कन्दराल से डाक्टर पांच महीनें पहले सेवानिवृत्त हो चुके हैं। पिछले पांच महीनों से आयुर्वेदिक स्वास्थ केन्द्र कन्दराल एक प्रतिनियुक्त फार्मासिस्ट के सहारे ही चल रहा है। जहां सरकार एक तरफ बेहतर स्वास्थ सुविधाओं की आए दिन बात करती है वहीं दूसरी और धरातल पर स्वास्थ सुविधाएं पूर्ण रूप से ठप पड़ी हुई हैं।

 

राव ने कहा कि स्थायी रूप से डाक्टर की नियुक्त के लिए सरकार से गुहार लगा चुके हैं।स्वास्थ केन्द्र कन्दराल में डॉक्टर, सफाई कर्मचारी की कमी के चलते पंचायत वासियों में काफी रोष है। राव ने कहा कि इस स्वास्थ केन्द्र का लाभ पांच गांवों कन्दराल, सुहडू,बल लमाल, महेशगढ़ के ग्रामीण लाभ उठाते थे परन्तु स्टाफ की कमी के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राव ने कहा कि अगर एक माह के भीतर स्वास्थ केन्द्र कन्दराल में डॉक्टर की नियुक्ति नहीं की गई तो पंचायत वासियों के साथ स्थानीय विधायक व सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा।