घरों में कैद होने के लिए रहो तैयार, मौसम लेगा करवट, इन जिलों में भरी बारिश और हिमपात की संभावना

फिर शुरू होगा बारिश और बर्फबारी का दौर
himachal weather update

उज्जवल हिमाचल। शिमला

तीन दिनों की धूप के बाद एक बार फिर सूबे में मौसम करवट लेने लागा हैं। प्रदेश के अधिकांश हिस्से में आज धूप खिली हुई है पर कई जगहों पर आसमान में बादल भी दिख रहे है। जिसकों लेकर मौसम में करवट लेने की असार दिख रहे है। वहीं दो फरवरी से प्रदेशभर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। मौसम विभाग के अनुसार इसका असर पांच फरवरी तक रहेगा। इस दौरान हिमपात और बारिश की संभावना है।

इससे एक बार फिर प्रदेश शीतलहर की चपेट में आएगा। दो दिन धूप खिलने से नाहन को छोड़ बाकी सभी स्थानों की तुलना में शिमला में न्यूनतम तापमान अधिक रहा। शनिवार को लाहुल स्पीति की म्यार वैली में हिमस्खलन हुआ। मौसम विभाग ने चंबा, कुल्लू, लाहुल स्पीति और किन्नौर में आगे भी हिमस्खलन की संभावना जताई है।

ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा व मंडी में सुबह-शाम घनी धुंध पड़ रही है। रविवार को भी इन जिलों में धुंध पडऩे की आशंका है। प्रदेश में धूप खिलने से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि अब भी 164 सड़कों पर यातायात बंद है, जबकि 28 ट्रांसफार्मर खराब होने से विद्युत आपूर्ति बाधित है। प्रदेश में 47 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं।