जानें क्या है फल खाने के फायदे

उज्जवल हिमाचल। डेस्क…

फल खाना हम सभी को पसंद होता है, लेकिन हमें फल को खरीदते समय सावधानी की जरूरत होती है। साथ ही फल खाते समय यह भी ध्यान रखना जरुरी होता है कि कब, क्या और किस तरह इनका सेवन करना चाहिए, ताकि हमारे शरीर को फलों का पूरा फायदा मिल सके।

फलों में काला नमक लगाकर खाना चाहिए इससे फलों का स्वाद तो अच्छा लगता ही है, साथ ही हमारी पाचनक्रिया भी बेहतर होती है। काला नमक हमारे पेट को साफ करने में सही रहता है। फलों से मिलने वाले फाइबर पेट में जमा गंदगी को साफ होती है। फल हमेशा मौसम के हिसाब से खरीदना ही अच्छा रहता है, क्योंकि आजकल बिना मौसम के भी हर सब्जी और फल मार्केट में मिल जाते हैं लेकिन बाजार में स्टोर किए हुए फल और सब्जियां सही नहीं रहते हैं। क्योंकि स्टोर करने से इनकी गुणवत्ता में फर्क आ जाता है। इसलिए ये फल और सब्जियां लाभ नहीं देते हैं।

कुछ फल छिलके के साथ ही खाना अच्छा रहता है। जैसे सेब, नाशपाती, अमरूद, चीकू आदि। क्योंकि इन फलों के छिलके फाइबर होता हैं, जिससे हमारे शरीर को पोषण प्राप्त होता है। फलों को हमेशा धोकर साफ करके ही खाना चाहिए। हमेशा  ताजे फलों का सेवन करना चाहिए,कभी-कभी हम फलों को लाकर रख देते हैं लेकिन उनका सेवन कई दिनों के बाद करते हैं।  फलों को कई दिन रखकर खाने से कुछ नुकसान तो नहीं होता है, लेकिन इससे हमें फल खाने का पूरा फायदा नहीं मिलता है। क्योंकि फल रखें हुए फलों का पोषण क्षमता कम हो जाती है।

 

 

 

Comments are closed.