BIG BREAKING, हिमाचलः बड़ा हादसा, पटाखा फैक्टरी में विस्फोट से छह कामगारों के जिंदा जलने की आंशका

उज्जवल हिमाचल। ऊना

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के टाहलीवाल की पटाखा फैक्टरी में विस्फोट होने से बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में करीब छह कामगारों की जिंदा जलकर मौत की आंशका जताई जा रही है। मौके पर बुरी तरह झुलसे हुए शव भी मिले हैं। पुलिस मौके पर छानबीन कर रही है।

हादसे में कई मजदूर झुलस गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए क्षीत्रीय अस्पताल ऊना भेजा गया है। डीएसपी हरोली अनिल पटियाल ने बताया कि मौके पर जांच की जा रही है। सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।