हिमाचल में केजरीवाल के हाथों लगेगी निराशा: राजेन्द्र गर्ग

Add a heading

सुरेन्द्र जम्वाल। बिलासपुर

हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना निश्चित है तो वहीं हर पार्टी अपना-अपना जीत का दावा कर रही हैं। वहीं, आम पार्टी पर मंत्री राजेन्द्र गर्ग ने चुटकी लेते हुए तंज कसा है कि आप पार्टी के संस्थापक व दिल्ली के मुख्यमंत्री व उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बार-बार हिमाचल का रूख अख्तियार कर रहे हैं, पर उनके हाथ कुछ लगने वाला नहीं है।

हिमाचल प्रदेश में दो पार्टियों के बीच में चुनाव होता रहा है, क्योंकि पहले भी हिमाचल प्रदेश में बड़े नेताओं के द्धारा इस प्रयोग को अपनाया गया है और उनके हाथों में भी निराशा लगी है तथा केजरीवाल के हाथों में भी निराशा ही लगेगी। वहीं, उन्होंने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जो वह पचास सीटें जीतने के दावे कर रही हैं, वह निराधार है, कांग्रेस केवल व केवल मात्र वर्चस्व की लड़ाई लड़ रही हैं और वह उनका सपना मात्र खाली पलाव ही रहेगा।

हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री जय ठाकुर की सरकार ने अथाह विकास किया है तथा हिमाचल की जनता किसी के प्रलोभन में नहीं आने वाली है। हिमाचल प्रदेश में दुबारा भाजपा की सरकार बनेगी यह निश्चित है। भाजपा सरकार ने ताबड़तोड़ विकास किया है जिससे कांग्रेस के लोग घबरा चुके हैं और हर रोज नए लोगों को गुमराह करने के लिए शकुफे छोड़ रहे हैं।

मंत्री गर्ग ने हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला पर भी हमला बोला है कि वह कहते है कि भाजपा के शीर्ष नेता उनके संपर्क में है वह केवल शकुफा है और लोगों गुमराह कर रहे हैं तथा उनके हाथों में कुछ लगने वाला नहीं है जिसका आने वाले दिनों में पता लग जाएगा। भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं के लिए संगठन व सता के साथ राष्टहित पहले है। हिमाचल प्रदेश के लोग विकास के नाम पर वोट देते है जो भाजपा सरकार ने अथाह विकास किया है। हिमाचल प्रदेश में फिर भाजपा सरकार बनेगी यह निश्चित है क्योंकि लोगों ने मन बना लिया है।