भाजपा का विकास देख कर बाैखलाई कांग्रेस

उमेश भारद्वाज। सुंदरनगर

भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक जिला सुंदरनगर के महामंत्री ओम प्रकाश नायक ने पूर्व विधायक सोहन लाल ठाकुर पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने यहां प्रेस वार्ता में कहा कि पूर्व विधायक सुंदरनगर का विकास देखकर बौखलाहट भरी ब्यानबाजी कर रहे है। सुंदरनगर को उसके नाम के अनुरुप सुंदर बनाने और विकास का मॉडल बनाने का कार्य विधायक राकेश जंवाल के नेतृत्व में हो रहा है। जो कांग्रेस के नेताओं को को रास नही आ रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक का जो पिछला कार्यकाल रहा उसमें वह सुंदरनगर के लिए कोई भी नई योजना नहीं ला सके। उनके कार्यकाल में सुंदरनगर के विकास का ग्रहण लग कर रह गया था।

जो भाजपा सरकार के कार्याकाल में पूरी तरह से छंट गया है। उन्होंने पूर्व विधायक से सवाल किया है कि वह बताये कि उन्होंने करोना काल में लोगों की सुरक्षा के लिए कितने मास्क व सैनेटाइजर वितरित किए और गरीब परिवारों को कितना राशन मुहैया कराया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कार्यकाल में हिमाचल नई बुलंदियों को छू रहा है, जिसके कारण कांग्रेस परेशान है और इसी परेशानी में कांग्रेस नेता रोजाना दोषारोपण कर रहे हैं। वह सरासर गलत है। कोरोना काल में कांग्रेस की झूठी राजनीति करना उनकी संकीर्ण सोच को दर्शाता है।