कांग्रेस के मेनिफेस्टो की भाजपा ने की नकल: राजीव शुक्ला

BJP copied Congress manifesto: Rajeev Shukla
कांग्रेस के मेनिफेस्टो की भाजपा ने की नकल: राजीव शुक्ला

शिमलाः भाजपा द्वारा जारी किए गए घोषणापत्र को ने झूठ का पुलिंदा करार देते हुए कहा है कि भाजपा ने कांग्रेस के घोषणा पत्र की नकल की है और 2017 के घोषणा पत्र में जो वादे किए थे। वो वादे पूरे नहीं किए हैं। ज्यादातर घोषणाएं ऐसी हैं, जो कांग्रेस पार्टी ने देने का ऐलान किया। वहीं भाजपा ने कॉपी पेस्ट किया है।

हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा कि कर्मचारियों के लिए ओपीएस पर भाजपा ने घोषणा पत्र में जिक्र तक नहीं किया है। जबकी कांग्रेस ने ओपीएस छत्तीसगढ और राजस्थान में इसे लागू कर दिया है। कांग्रेस ने स्टार्ट अप देने का ऐलान किया। तो भाजपा ने भी स्टार्ट अप का वादा किया है।

यह भी पढ़ें : “मेरा मतदान सुदृढ़ लोकतंत्र की पहचान”: भानु गुप्ता

भाजपा सेब पैकिंग पर 12 फ़ीसदी जीएसटी रखनी की बात कही है। जबकि कांग्रेस ने जीएसटी खत्म करने का वादा किया है। सिविल यूनिफॉर्म कोड को लागु करने की भाजपा बात कर रही है।

उत्तराखंड में क्यों लागू नहीं किया। राम मन्दिर निर्माण के लिए कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के दिन ही स्वागत कर दिया था। भाजपा राम मंदिर के निर्माण पर वोट मांगती है। लेकिन कांग्रेस पार्टी राम के नाम पर वोट नही मांगती।

संवाददाताः ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।