शिमला: आज भारतीय जनता पार्टी ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है लेकिन इस में म से महंगाई व महिलाओं का कोई जिक्र नहीं है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में कहा है कि 5 लाख नौकरियां युवाओं को दी जाएंगी। पर सच्चाई तो यह है कि 5 सालों में 10 लाख बेरोजगारों की सौगात भाजपा पार्टी की देन हैं।
अलका लांबा ने कहा भाजपा के संकल्प पत्र में सेब बागवान के उचित दामों को लेकर कोई जिक्र नहीं और साथ ही हमारे कर्मचारियों की ओपीएस की मांग का कोई ज्यादा जिक्र नहीं है। भाजपा के घोषणापत्र में महंगाई, ओपीएस, बागवान व महिलाओं को कोई बड़ी राहत नहीं है। 1 व 10 न. संकलपों का देवभुमि हिमाचल से कोई लेन देन नहीं।
यह भी पढ़ेंः भाजपा ने महिलाओं के लिए अलग से जारी किए 11 संकल्प
उन्होंने कहा कि भाजपा अपना ऐजंडा ठोप कर हिमाचल का हारा हुआ चुनाव हारी हुई बाजी जीतना चाहती है। 5 सालों में करोड़ों-करोड़ों के जुमले फेंके गए लेकिन जमीनी हकीकत तो यह है कि किसी को करोड़ो में से एक कोड़ी भी नहीं मिली। यह है भाजपा का सड़ा, गला जुमलों से भरा घोषणापत्र।