भाजपा किसान मोर्चा आमजन तक पहुंचाएगा कृषि कानून की जानकारी

बैठक में की विकास कार्याें की समीक्षा, बनाई आगामी याेजनाएं

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र की एक बैठक कांगड़ा में संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राकेश शर्मा बबली ने की बैठक में मोर्चा द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्यों की योजना की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ राकेश शर्मा पगली ने बताया कि सरकार द्वारा पास किए गए कृषि कानूनों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए जो संपर्क अभियान किसान मोर्चा द्वारा प्रदेश भर में में चलाया गया था, उसका प्रथम चरण पूर्ण किया जा चुका है तथा 25 से 31 दिसंबर तक किसान मोर्चा महा जनसंपर्क अभियान का दूसरा चरण चलाएगा।

इसके द्वारा एक बार फिर से कृषि कानूनों के पत्रक हर मंडल स्तर पर बैठेगा। डॉ राकेश बबली जी ने कहा कि 150000 हस्ताक्षर हो चुके है। उन्होंने कहा की सरकार द्वारा पास किए गए कृषि कानून पूरी तरह से कृषि किसान एवं राष्ट्र हितेषी है एवं कुछ लोग अपने व्यक्तिगत स्वार्थों तथा राजनीतिक हितों को साधने के लिए उनका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के हित में समय-समय पर उचित निर्णय लिए हैं एवं देश का किसान प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ा है। उन्होंने कि इस प्रचार अभियान की गति तेज करने के लिए प्रदेश प्रवक्ता आनंद शर्मा को कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र का संयोजक तथा युद्धवीर ठाकुर को सह संयोजक बनाया गया है।

प्रदेश महासंपर्क अभियान के लिए जिला चंबा से नरेश रावत नूरपुर से जुग्गल किशोर कांगड़ा से राकेश कुमार ओर पालमपुर से यशवीर जाम्बल को हस्ताक्षर अभियान का संयोजक बनाया गया है। किसान मोर्चा पूरे प्रदेश भर में कृषि कानूनों के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चला रहा है, जिसके द्वारा पूरे प्रदेश भर में मंडल स्तर पर 5000 हस्ताक्षर करवाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसे अतिशीघ्र पूरा करके महामहिम राज्यपाल के द्वारा भारत के प्रधानमंत्री को
भेजा जाएगा।

बैठक में किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के प्रभारी चमन ढडवाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश कुमार, प्रदेश सचिव प्रकाश भारद्वाज, चंबा जिला के अध्यक्ष बालम सिंह ठाकुर, कांगड़ा जिला के अध्यक्ष मनजीत कुमार, चंबा जिला के महामंत्री नरेश रावत, पालमपुर जिला के महामंत्री मनीष कालिया, कांगड़ा जिला के महामंत्री राकेश कुमार मेघनाथ व भारद्वाज यशवीर जमवाल सहित कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।