रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बाद BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा भी हुए कोरोना संक्रमित

उज्जवल हिमाचल। डेस्क

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अब कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है। ट्वीट में उन्होंने कहा कि शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने अपना कोविड टेस्ट करवाया। मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी मैं स्वस्थ महसूस कर रहा हूं। डॉक्टर्स की सलाह पर मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। पिछले कुछ दिनों में जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं, उनसे अनुरोध है कि अपनी जांच करवा लें।

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से पहले केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट भी कोरोना से संक्रमित हुए हैं, जिसके बाद उन्होंने खुद को घर पर आइसोलेट कर लिया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें कोरोना के हल्के लक्षण हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वो अपने घर में ही क्वारंटाइन हो गए हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी हुए कोरोना पॉजिटिव

वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं, जिसके बाद उन्होंने खुद को घर पर ही आइसोलेट कर लिया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि वह कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं और वायरस के हल्के लक्षण महसूस कर रहे हैं।