शिमलाः बीजेपी सरकार मुद्दों पर राजनीति नहीं करती हैं। बीजेपी चुनाव जीतने के लिए बलात्कारियों का सहारा लेती हैं। यह बात आज शिमला में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेट ने कहीं। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिए बलात्कारियों का सहारा लिया जा रहा हैं।
सुप्रिया श्रीनेट ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि महिला सुरक्षा की बात करने वाली बीजेपी सरकार में दो साल की बच्ची भी सुरक्षित नही हैं। मनाली में दो साल की बच्ची से दरिंदगी की गई। वह बच्ची जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। भाजपा शासित राज्यों में यह नया नहीं हैं।
देश भर में बीजेपी शासित राज्यों में यही हाल है। उन्होंने कहा कि बीजेपी बलात्कारियों के बल पर चुनाव लड़ रही है। गुजरात में चुनाव से पहले 11 बलात्कारियों को रिहा किया गया। हरियाणा में पेरोल पर आए बलात्कारी बाबा राम रहीम से हिमाचल के मंत्री चुनाव में जीत के लिए आशीर्वाद मांग रहें हैं।
यह भी पढ़ेंः रिकी पोंटिंग ने भविष्यवाणी-आस्ट्रेलिया और भारत में होगा फाइनल
ऐसे लोग बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बात कर रहे हैं। हजारों शिकायतें हेल्पलाइन पर की गई हैं लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई। गुड़िया हेल्पलाइन हेल्पलेस हैं।
वहीं बीजेपी के कांग्रेस पर मंदिरों की राजनीति के आरोप पर उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि मंदिर भाजपा के बाप की जागीर नहीं हैं। उन्होंने कहा की स्मृति ईरानी का जो मंत्रालय दिया गया हैं। उसके काम की बात नहीं करती हैं। उन्हें दुष्प्रचार मंत्रालय का मंत्री बना देना चाहिए।