हिमाचल में पर्यटक को बढ़ावा नहीं दे पाए दोनों दल : चौहान

शकुंतला ठाकुर। कुल्लू

मंडी लोकसभा के उपचुनाव में राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी ने अपनी हुंकार भर दी है। राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी के राज्य संयोजक डीएन चौहान ने कुल्लू में पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि कांग्रेस और भाजपा ने देश को मिल बांट के बारी बारी से नोच लिया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी की प्रत्याशी अपनी वकालत छोड़ कर राजनीति में समाजसेवा के उद्देश्य से ही आई है। उन्होंने कांग्रेस भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि 75 वर्षो में भी पर्यटन स्थलों को विकसित नहीं किया गया। जब कि हिमाचल प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं।

अगर प्रदेश को पर्यटन के हिसाब से विकसित किया जाता तो हिमाचल प्रदेश के युवाओं को रोजगार के लिए बाहर के राज्यों में रोज़ी रोटी के लिए भटकना नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि कुदरत ने हिमाचल प्रदेश को खूबसूरत प्रकृति से लबरेज किया है। लेकिन न तो सरकार आज तक कोई ठोस नीति ही नहीं बना पाई है। उन्होंने कहा कि वह आज कुल्लू की खराहल घाटी के चौकी डोभी गांव में गए और लोगों की दिक्कतों को जाना।

लोग भी खुश है कि कोई तो उनकी समस्या जानने पहुंचा है। उन्होंने बिजली महादेव में रोपवे न बन पाने के लिए भी दोनों पार्टियों को दोषी ठहराया है। रोपवे बनाने में दोनों दलों ने हवा हवाई बातें ही की है। इसके अलावा कुल्लू के लगघाटी मे पर्यटन की अपार संभावनाएं है । इसके बावजूद कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों ने घाटी को पर्यटन से जोड़ने के लिए कोई प्रयास नहीं किए। उन्होंने कहा कि जल्द ही अंबिका श्याम घाटी का दौरा करेंगी।