ब्राह्मण कल्याण परिषद ने सांसद राम स्वरूप शर्मा काे दी श्रद्धांजलि

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

मंडी के सांसद रस्म स्वरूप शर्मा के आकस्मिक निधन पर हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण कल्याण परिषद ने गहरा दुःख जताया है। परिषद ने वीरवार को कांगड़ा में एक शोक सभा का आयोजन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। परिषद के प्रदेश अध्यक्ष पंडित वेद प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में हुई। सभा में दो मिनट का मौन रखकर भगवान से स्व. राम स्वरूप को अपने चरणों मे जगह देने की प्रार्थना की गई। इस अवसर पर राम स्वरूप द्वारा प्रदेश हित में किए गए कार्यों व उनके द्वारा दी गई सेवाओं को भी याद किया गया।

पंडित वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि राम स्वरूप के निधन से हुई क्षति को पूरा करना बहुत कठिन है। क्योंकि वह एक ऐसा व्यक्तित्त्व थे, जो हर समय हर एक की मदद के लिए आगे रहते थे। इस अवसर पर डॉ गौत्तम शर्मा व्यथित, सरन दास, प्रीतम भारती, भगवान दास, अजय पंकिल, मुनीश शर्मा, नवनीत शर्मा, कमल पाधा, भूषण शर्मा, सुनील शर्मा, सुशील शर्मा, हरिओम शर्मा, रामेश्वरी लाल शर्मा, सुधांशु शर्मा, डिंपल शर्मा, कुलदीप तथा अयोध्या लाल शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद थे।