- Advertisement -spot_img
7.4 C
Shimla
Friday, March 31, 2023

आगजनी में जिंदा जली भैंस

Must read

पूजा शांडिल्य। ऊना

गगरेट उपमंडल के बड़ोह गांव स्थित मोहल्ला भट्टियां वाला में रविवार को पशुशाला हुई आगजनी में एक परिवार को करीब 3 लाख रूपए का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। आगजनी में प्रभावित परिवार की एक भैंस जिंदा जल मरी है, जबकि दो अन्य बुरी तरह झुलस गई हैं। वहीं पशुशाला में रखा सारा सामान भी जलकर राख हो गया है। उधर, आग लगने के कारणों का अभी तक सुराग नहीं लग पाया है। मिली जानकारी के मुताबिक बड़ोह गांव के मोहल्ला भट्टियां वाला में सुषमा देवी की पशुशाला में अचानक आग लग गई।

आग से पशुशाला में बंधी एक भैंस की जलकर मौत हो गई, जबकि दो भैंसें झुलसने से बुरी तरह घायल हो गई हैं। वहीं पशुशाला में रखा अन्य सामान जल गया है। आग पर गांव के लोगों ने काबू पा लिया है। आग लगने के कारण सुषमा देवी का करीब तीन लाख का नुकसान हुआ है। डीएसपी अंब मनोज जम्वाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest News

%d bloggers like this: