गाली गलोच व मारपीट, मामला दर्ज

एसके शर्मा। बड़सर

उपमंडल बड़सर के तहत आने वाले कुल्हेड़ा गांव में गाली गलोच व मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत बड़सर थाना में दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अभिषेक कुमार पुत्र सोहन लाल गांव कुल्हेडा तहसील बड़सर निवासी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह शनिवार शाम को अपने घर के आंगन में बैठा हुआ था।

उसी दौरान गांव के देवराज, उसकी पत्नि नीतू, उसके दोनों बेटे अनुज, अश्वनी व आरती उसके घर आए व गाली गलोच करने लगें। जब उन्हें गाली गलोच करने से मना किया तो उन्होंने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दी। बड़ी मुश्किल से वह उनके चगुंल से बचा। पुलिस ने पीड़ित की श्कियत दर्ज कर ली है। पुलिस ने विभिन्न धारों के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर डीएसपी बड़सर जसबीर ठाकुर ने बताया कि मारपीट की शिकयत आई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।