10 सालों में मोदी सरकार ने प्रदेश को दिए कई नायाब तोहफे : घनश्याम

उज्ज्वल हिमाचल। पालमपुर

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं भारतीय राज्य पेंशनर संघ के वारिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने कहा कि विकास के नाम पर 60 साल तक कांग्रेस पार्टी प्रदेश की जनता को सब्जबाग दिखाती रही है। दूरदराज के क्षेत्रों में विकास की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। लोगों की मांगों की हमेशा अनदेखी होती रही। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांगड़ा-चंबा ही नहीं पूरे लोगों के दर्द को समझ चम्बा को भी आकांक्षी जिला में शामिल कर यहां विकास के नए द्वार खोले हैं। जिससे सड़कों की हाल सुधरी है।

 

मोदी हैं हिमाचल की भौगोलिक स्थिति से भलीभांति परिचित

 

उन्होंने कहा कि मोदी हिमाचल की भौगोलिक स्थिति से भलीभांति परिचित हैं। उन्होंने यहां के पहाड़ों को नजदीक से देखा ही नहीं है उन्हें उतरा चढ़ा भी है। वह प्रदेश की एक एक समस्या से परिचित हैं। यही वजह है कि उन्हें कुछ बताने की आवश्यकता नहीं पड़ती, वह खुद हिमाचल को एक के बाद एक उपहार दे रहे हैं, ताकि यहां की जनता की मुश्किलें कम हों और वह विकास की दौड़ में आगे निकल सके।

 

केंद्र की सरकार ने प्रदेश को नायाब तोहफे दिए

 

शर्मा ने कहा कि 10 सालों के केंद्र की सरकार ने प्रदेश को नायाब तोहफे दिए हैं, लेकिन जनता की सहभागिता भी इसमें बहुत जरूरी है। अगर सड़कें बनेगी तो जगह तो जायेगी, एयरपोर्ट विस्तार होगा उसके लिए भी जगह चाहिए,बिजली का विस्तार होगा खम्बे लगेंगे। ऐसे में जनता को इस विकास को आज हर हालत के स्वीकार करना चाहिए ताकि आने वाली पीढियों के लिए विकास के द्वार खुले रहे।

 

कांग्रेस दिखाती रही रेल को लेकर लोगों को सपने

 

शर्मा ने कहा कि हिमाचल में रेल नेटवर्क एक सपना होता था। कांग्रेस रेल को लेकर लोगों को सपने दिखाती रही। भाजपा ने इस सपने को साकार कर दिखाया है। 10 साल गरीब के करीब रहकर विकास किया है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से लोगों की पीठ से बोझ उतरा है। शर्मा ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से ही प्रदेश की चारों सीटों पर इस बार भाजपा की जीत तय है।

संवाददाताः गौरव कौंडल

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें