चंबी मैदान को जल्द देंगे स्टेडियम का रूप : केवल सिंह पठानिया

उज्जवल हिमाचल। शाहपुर
विधानसभा शाहपुर क्षेत्र के चंबी मैदान में स्पोट्र्स एंड यूथ अकेडमी कमेटी द्वारा शहीद जोराबर सिंह मेमोरियल के आयोजित चार दिवसीय कबड्डी, वॉालीबाल फुटबाल की खेलों के मैच के समापन पर मुख्यातिथि कुलदीप सिंह पठानिया पूर्व चेयरमैन पॉल्युशन कंट्रोल बोर्ड ने किया ,मुख्य अतिथि कुलदीप सिंह पठानिया का प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया सहित स्पोट्र्स एंड यूथ एकेडमी कमेटी ने जोरदार स्वागत किया, प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने मुख्यातिथि को शॉल व टोपी पहनाकर सम्मानित किया और आए हुए विशेष अतिथि देवदत्त शर्मा जिला कांगड़ा कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष, अश्वनी शर्मा जिला की ट्रांसपोर्ट यूनियन प्रधान, कमल, सुरजीत राणा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विवेक राणा, सुशील शर्मा, नवनीत शमा, यशपाल रिटायर आर्युवेदिक ऑफिसर, विनय ठाकुर प्रभारी सोशल मीडिया ब्लॉक कांग्रेस, राकेश चौहान शाहपुर फुटबाल एसोसिएशन प्रधान, कांत रोटरी क्लब प्रधान , एडवोकेट धीरज लगवाल विजय ठाकुर, सुरेंद्र शर्मा, राहुल गुरंग, राजेश मल्होत्रा, विकी पठानिया, मेजर कुलदीप बलोरिया, कैप्टन मदन शर्मा, अक्षय कुमार, संजय चौधरी, संजू चौधरी, हितेश चौधरी, विपल पटाकू को मुख्यातिथि पठानिया ने प्रति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि कुलदीप पठानिया और प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने शहीद जोराबर सिंह के माता-पिता और बच्चों ओर आए हुए सभी अतिथियों के साथ शहीद जोराबर सिंह की प्रतिमा पर फूल अर्पित करके श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर मुख्यातिथि कुलदीप पठानिया ने सभी टीम के खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दीं और स्पोट्र्स एंड यूथ एकेडमी कमेटी को युवाओं के लिए खेलो का आयोजन करने के लिये मुबारकबाद दी।

प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने कहा कि युवाओं को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने इस चंबी मैदान में शहीद जोराबर सिंह के नाम पर चार दिवसीय खेलों का आयोजन किया। पठानिया ने कहा कि स्पोट्र्स एंड यूथ एकेडमी द्वारा शहीद जोराबर सिंह के नाम पर इन खेलों के आयोजन को प्रदेश स्तर तक किया जाएगा। आने वाले वक्त में युवाओं की भावना की कद्र करते हुए इस मैदान को स्टेडियम का रूप दिया जाएगा और इस स्टेडियम का नाम शहीद जोराबर सिंह के नाम से रखा जाएगा। इस मैदान को विकसित करने के लिए पूर्व की सरकार ने पैसा स्वीकृति देकर काम किया है। जब से तीन साल पहले भाजपा सरकार आई है उसी दिन से काम बंद पड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि शाहपुर के साथ भाजपा की सरकार ने भेदभाव से काम हो रहा है। शाहपुर हल्के में विकास तो बहुत दूर की बात है लेकिन मौजूदा सरकार शाहपुर हल्के की जनता को मूलभूत सुविधा भी प्रदान नही ंकर पा रही है। इस मौके पर केवल सिंह पठानिया ने विजेता टीमों को ईनाम देकर सम्मानित भी किया।