महिला मंडलों को दिए दस-दस हजार रुपए के चेकः सुरेंद्र काकू

कांगड़ा: गांव कटियाणा में पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू ने विधान सभा चुनावों के लिए, अपने लिए आशीर्वाद व वोट मांगे व महिला मंडलों को अपनी पूर्व विधायक पेंशन से दस-दस हजार रुपए के बैंक चेक बांटे व महिला मंडलों को मजबूत करने के लिए विकासात्मक विकास करने का वादा किया।

महिला मंडलों के भवन का, कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में निर्माण किया जाएगा। महिला मंडलों की विकास कमेटियां बनाई जाएगीं। महिला मंडलों को रोजगार में शामिल किया जाएगा। विधायक निधि साल में 2 करोड़ रुपए मिलती है, पांच साल में 10 करोड़ विधायक निधि मिलेगी। यह सारा पैसा गांव के विकास में लगाया जाएगा।

कांगड़ा ब्यूरो।