हिमाचल : किडनी पीड़ित को मुख्यमंत्री ने स्वीकृत की सहायता राशि

रवि ठाकुर। हमीरपुर

बड़सर उपमंडल की दांदडू पंचायत के गांव खंगरु से किडनी रोग से पीड़ित व्यक्ति को मुख्यमंत्री राहत कोष से 4.50 लाख रु की सहायता राशि स्वीकृत हुई है।जिससे अब किडनी पीड़ित दया कृष्ण अपना इलाज करवा सकते है। भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने पीड़ित के घर जाकर इसकी उन्हें जानकारी दी तथा राशि स्वीकृत करने पर मुख्यमंत्री का भी आभार जताया है। गौरतलब है कि दांदडू पंचायत के गांव खंगरु से दया कृष्ण की दोनों किडनियां खराब हो गयी है। चिकित्सकों ने उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह दी थी।

दया कृष्ण की धर्मपत्नी अपनी एक किडनी पति को देने के लिए तैयार हो गई है। दया कृष्ण का गरीब परिवार पूरा इलाज करवाने के लिए असमर्थ है। जिसके चलते परिवार मायूस हो चुका था। पिछले माह भाजपा जिलाध्यक्ष पीड़ित के गांव में जाकर उनसे मिले व मुख्यमंत्री से सहायता राशि दिलवाने का आश्वासन दिया था। बलदेव शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा राहत कोष से 4.50 लाख की राशि स्वीकृत कर दी गयी है। और दया कृष्ण के लिए अतिरिक्त सहायता राशि की आवश्यकता होगी। मैं अन्य सामाजिक संस्थाओं से परिवार को सहायता पहुंचाने के लिए आग्रह करता हूं। तथा राहत कोष से राशि स्वीकृत करने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद करता हूँ। उन्होंने कहा कि बड़सर क्षेत्र के प्रबुद्ध समाजसेवी दया कृष्ण व उसके परिवार के साथ है। और उम्मीद है सभी मिलकर इनके परिवार का दुख दर्द बांटेंगे।