मुख्यमंत्री ने ओपीएस संघ के साथ की बैठक, पहली कैबिनेट में ओपीएस बहाली का किया वादा

promises restoration of OPS in first cabinet
मुख्यमंत्री ने ओपीएस संघ के साथ की बैठक, पहली कैबिनेट में ओपीएस बहाली का किया वादा

उज्जवल हिमाचल। शिमला
बुधवार को राज्य सचिवालय में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी संघ के साथ बैठक की। इस बैठक में ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली को लेकर चर्चा हुई दोनों पक्षों ने अपनी बातें दूसरे के सामने रखी।

बैठक के बाद हिमाचल प्रदेश न्यू पेंशन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पहली कैबिनेट में ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली का वादा किया है।

उन्होंने कहा कि कर्मचारी सरकार पर पूरा भरोसा है। प्रदीप ठाकुर ने कहा कि एनपीएस से प्रदेश को नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि वे सरकार के वादे से पूरी तरह आश्वस्त हैं। हिमाचल प्रदेश न्यू पेंशन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जिस तरह के फैसले ले रहे हैं, उससे प्रदेश भर के लोगों में खुशी का माहौल है।

यह भी पढ़ेंः मुख्यमंत्री ने कोरोना के मामलों पर कड़ी निगरानी रखने के दिए निर्देश

प्रदीप ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की तुलना बॉलीवुड फिल्म नायक के अनिल कपूर से की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के एक के बाद एक आ रहे फैसले सभी लोगों को अचंभित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि न्यू पेंशन कर्मचारी संघ पूरी तरह सरकार पर भरोसा करता है।

पहली ही कैबिनेट में ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली होगी। उन्होंने कहा कि पहली कैबिनेट के दिन कर्मचारी संघ के कर्मचारी ढोल नगाड़ों के साथ कैबिनेट में आभार व्यक्त करने के लिए पहुंचेंगे।

संवाददाताः ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।