रक्तदान शिविर के उपरांत चलाया सफाई अभियान

उज्जवल हिमाचल। हरिपुर

युवा मोर्चा देहरा जिला द्वारा रक्तदान शिविर के उपरांत सेवा सप्ताह के रूप पर सफाई अभियान चलाया, जिसमें सार्वजनिक स्थानों की सफाई की, जिसमें नगर परिषद देहरा की सफाई कर्मियों व सिविल अस्पताल देहरा की सफाई कर्मियों के साथ लेकर सार्वजनिक क्षेत्रों को सेनीटाइज करवाया। सफाई अभियान की जानकारी देते हुए युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नितिन ठाकुर ने बताया कि युवा मोर्चा 20 सिंतबर तक देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा सप्ताह के रूप में मना रहा।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष देहरा अंकित चांबियाल, मंडल अध्यक्ष जसवां-परागपुर रिककी ठाकुर, मंडल अध्यक्ष ज्वालामुखी अजय राणा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमन शर्मा, जिला महामंत्री नितिन रोकी, जिला महामंत्री मुकेश सोनी, जिला उपाध्यक्ष विक्रांत मिन्हास, जिला उपाध्यक्ष अपराजित, जिला सचिव सुमित वालिया, जिला सचिव रमणीक सिंह, जिला कार्यकारिणी मनीष ठाकुर, राहुल मेहता, जसवां-परागपुर के मंडल महामंत्री मनोज, मंडल प्रवक्ता सौरभ पराशर, आशीष पटियाल, देहरा मंडल सौरव ठाकुर, दिनेश, कुलदीप अत्रि, पारस चौहान, बजरंगी, विशाल भरमौरी, रमन रोमी, अनीश वालिया, अभिषेक ठाकुर, ज्वालामुखी मंडल से मंडल महामंत्री अजय सिंह व मनोज आदि सभी का धन्यवाद किया।