सिक्किम में बादल फटने से मची तबाही, सेना के 23 जवान लापता

उज्ज्वल हिमाचल। डेस्क

उत्तरी सिक्किम में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ के कारण बहुत नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि अचानक आई बाढ़ में सेना के लगभग 23 जवान लापता होने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील पर बादल फटने से लाचेन घाटी में तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आ गई। इससे घाटी में सेना के कुछ प्रतिष्ठान प्रभावित हुए हैं। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने भी सिंगताम में अचानक आई बाढ़ के बाद स्थिति का जायजा लिया है। सिक्किम में अचानक आई बाढ़ से चुंगथांग बांध में पानी 15 से 20 फीट तक बढ़ गया।

यह भी पढ़ेंः तेंदुलकर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, ICC ने बनाया ग्लोबल ब्रांड एम्बेसडर

इस कारण बांघ से पानी छोड़े जाने पर नीचले क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बन गए। वहीं लापता जवानों का पता लगाने के लिए एनडीआएफ की टीम जुटी हुई है। अचानक आई बाढ़ ने लाचेन घाटी में कई सैन्य प्रतिष्ठानों को भी नुकसान पहुंचाया है। साथ ही कई सड़कें व पुल बह गए हैं। सिक्किम सरकार ने राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया है और लोगों से तीस्ता नदी से दूर रहने को कहा है।

ब्यूरो रिपोर्ट डेस्क

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें