मुलायम सिंह के निधन पर सीएम जयराम ने जताया दुख

CM Jairam expressed grief over the death of Mulayam Singh
82 साल के थे मुलायम सिंह यादव

शिमलाः उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है। उन्होंने आज सुबह अंतिम सांस ली। वह 82 साल के थे। मुलायम सिंह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में वह वेंटिलेटर पर थे। पिछले रविवार से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद सपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।

यह भी पढ़ेंः  U.P. के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन, मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

सीएम जयराम ठाकुर ने समाजवादी पार्टी नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुख जताया है। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि नेताजी ने हमेशा गरीबों की मदद की है। उनका जाना राजनीतिक क्षति है।

ब्यूरो शिमला।

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।