भाजपा की जनसंवाद रैली में सीएम ने कांग्रेस पर कसा यह तंज…

उज्जवल हिमाचल ब्यूरो। धर्मशाला

भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा संसदीय क्षेत्र की जनसंवाद रैली सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में भाजपा के प्रदेश मुख्यालय दीप कमल चक्कर से वर्चुअल रैली के माध्यम से संपन्न हुई। जनसंवाद रैली में केंद्रीय कपड़ा, महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी मुख्य वक्ता रहीं। उनके साथ केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर विशेष रूप में उपस्थित रहे। रैली का मंच संचालन भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जमवाल द्वारा किया गया और स्वागत भाषण भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर द्वारा दिया गया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस जनसंवाद रैली में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी एवं अनुराग ठाकुर का स्वागत करते हुए कहा की स्मृति ईरानी अमेठी से जीती और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को उसका ठिकाना बताया। उन्होंने कहा देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जैसा सशक्त नेतृत्व मिला है जिसके कारण कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी से लड़ने में भारत सफल हुआ है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने संपर्क के कार्य में देश में बहुत अच्छा काम कर रही है। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी एवं सरकार सभी वर्गों को संपर्क कर रही है और कोविड-19 के समय हिमाचल प्रदेश ने अच्छा कार्य किया है जिसमें दो लाख से ज्यादा बाहर फंसे लोगों को हिमाचल वापस लाया गया है। उन्होंने कहा की पिछले लोकसभा चुनावों में हिमाचल प्रदेश ने सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में बड़ा बहुमत पाया और सभी सीटों को चार लाख से अधिक मार्जन से जीता यह केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सशक्त नेतृत्व पर मोहर है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार 2022 में पुनः हिमाचल प्रदेश में बने इस लक्ष्य को लेकर हमें आगे बढ़ना है।

उन्होंने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को सुनने के लिए लोग तैयार नहीं हैं। अगर सुन रहे हैं तो मानने के लिए तैयार नहीं है इस कोविड-19 जैसे संकटकाल में कांग्रेस केवल राजनीति कर रही है उसमें वह कामयाब नहीं होगी।

जनता को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा की आज के युग में यह जनसंवाद रैली एक अद्भुत वर्चुअल रैली के रूप में सामने आई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार एवं केंद्र सरकार के अंदर अच्छा समन्वय होने के कारण कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी में जिस प्रकार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कार्य किया है उसके लिए उनको शुभकामनाएं। उन्होंने प्रत्येक नागरिक जो कोरोना से ग्रस्त है उनको आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार उनकी निरंतर सेवा करने को तत्पर है और जिन व्यक्तियों की कोरोना से मृत्यु हो गई है उनके परिवारों के साथ भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिला कर खड़ा है।

उन्होंने कहा कि यह आईटी का युग है जिसके कारण आज यह जनसंवाद रैली संभव हो सकी है इसकी नींव देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 6 साल पूर्व रखी गई थी जब उन्होंने भारत में डिजिटल क्रांति शुरू की थी यह हमारे प्रधानमंत्री की दूरदृष्टि है उन्होंने पहले से ही डिजिटल इंडिया पर कार्य किया था।
उन्होंने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का मानना था की जब केंद्र सरकार गरीब के लिए एक रुपया भेजती थी तो गरीब को केवल 10 पैसे मिलते थे तो प्रधानमंत्री मोदी ने प्रतिज्ञा ली और संकल्प लेते हुए देश में जनधन खाते खोलने शुरू किए जिसके अंतर्गत भारत में 68 करोड बैंक खाते खोले गए पहले गरीब को बैंक तक जाना पड़ता था पर अब बैंक गरीब के घर द्वार जाता है। कांग्रेस कहती थी कि इसका क्या लाभ मिलेगा उन्होंने कहा कि लाभ हमने देखना शुरू किया जब भारत की 30 करोड़ महिलाओं को उनके खाते में सीधा पैसा प्राप्त हुआ ऐसा 6 साल पहले तक संभव नहीं था।
कोरोना एक वैश्विक चुनौती उभर कर आई और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के बारे में चर्चा की गई 130 करोड़ देशवासियों को भारत कैसे संभाल पाएगा पर भारत ने यह करके दिखाया गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत 3 महीने का राशन हर गरीब के घर पहुंचा इसका मूल्य 80 करोड़ था।

पूर्व में एक गैस सिलेंडर पाने के लिए गरीबों को वीआईपी परिवारों के पीछे भागना पड़ता था पर प्रधानमंत्री ने निस्वार्थ भाव से सेवा करने की कल्पना की और देश की जनता से आह्वान किया कि अपनी सब्सिडरी छोड़ो तो 1 करोड लोगों ने अपनी सब्सिडरी छोड़ी जिसके कारण आज आठ करोड़ परिवारों को उनके घर में चूल्हा मिला और इन्हीं को 3 महीने का रिफिल इस कोविड-19 महामारी के समय मुफ्त प्राप्त हुआ।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने भूमि ही नहीं वीरभूमि दी है उन्होंने हिमाचल के वीर योद्धाओं इसमें सोमनाथ एवं विक्रम बत्रा को याद किया। उन्होंने कहा कि यह केवल भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी जिसने वन रैंक वन पेंशन लागू किया और हिमाचल में सभी फौजी भाइयों को इस बात का संतोष और गर्व की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधान सेवक होने का संकल्प भी लिया उसी रूप में उन्होंने देश में नौकरियों के द्वार खोलें मुद्रा योजना से स्वरोजगार के द्वारा खोले। इसके अंतर्गत 10 लाख करोड़ लोगों को 24 करोड़ के ऋण दिए गए जिसमें से 16 करोड महिलाओं ने यह ऋण लिया।

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आत्मनिर्भर भारत का सपना देखा है और आत्मनिर्भर होने का आह्वान किया है इसके अंतर्गत मोदी हिमाचल प्रदेश के बुनकर एवं शिल्प कारों की विशेष चिंता करते हैं। हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य सेवाओं की दृष्टि से बहुत अच्छा कार्य कर रहा है पहले लोग सपना देखा करते थे कि हिमाचल प्रदेश में भी एम्स होगा आज उसका कार्य बिलासपुर में चल रहा है और अच्छी गति से चल रहा है। अनेकों मेडिकल कॉलेज एवं ट्रॉमा सेंटर हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार द्वारा दिए गए यह संभव है क्योंकि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है कांग्रेस सत्ता की गद्दी को इतने वर्षों से हथिया के बैठी थी पर यह सपना नहीं पूरा कर पाई।

उन्होंने हिम केयर योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारत में आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ किया गया जिसमें हर साल 500000 तक का मुफ्त इलाज किया जाएगा देश में एक करोड़ लोगों का उपचार इस आयुष्मान भारत के अंतर्गत किया गया और हिमाचल प्रदेश में 40000 लोगों का उपचार किया गया जिन पर 40 करोड़ से ज्यादा पैसा खर्च किया गया उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी 24 घंटे जनता की सेवा करने को समर्पित है उन्होंने हिमाचल प्रदेश में अटल जी के सपने को याद किया। जिसके अंतर्गत रोहतांग सुरंग कि उन्होंने चर्चा की उन्होंने आईआईटी सिरमौर का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि अब प्रधानमंत्री ने नया संकल्प लिया है जोकि आत्मनिर्भर भारत का संकल्प है उसके अंतर्गत 3 लाख करोड़ का कॉलेटरल फ्री लोन छोटे व्यापारियों के लिए दिया गया है। उन्होंने कहा की जब यह कोविड संकट काल शुरू हुआ था तब डब्ल्यूएचओ द्वारा पीपीई किट के बारे में जानकारी दी गई 1 मार्च को भारत के पास एक पीपीई किट थी ।आज भारत के पास डेढ़ करोड़ पीपीई किट हैं और पहले एक भी उद्योग इसको नहीं बनाया करता था आज 1100 उद्योग इसको बना रहे हैं। यह 3 महीने की मेहनत है नड्डा ने कई बार है इसको अपने वाक्यों में उल्लेख किया है उन्होंने कहा भारत एक बार कुछ ठान ले तो उसमें सफल होकर दिखाता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मानती है कि 20 लाख करोड़ का जो पैकेज है वह भारत की जीडीपी का 10% भाग है प्रधानमंत्री ने हर जीवन को छूने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने कई ऐसे कार्य किये जो सिर्फ स्वप्न में सोचा जाता था जैसे कि कश्मीर से 370 और 35 ए को हटाना राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू करना उन्होंने कहा कि अब नए भारत में हर गरीब तक विकास पहुंचाने का संकल्प भाजपा ने लिया है।