समिति सदस्यों को एसडीएम ने दिलवाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

चमेल सिंह देसाइक। शिलाई

ब्लॉक समिति शिलाई के संपन्न हुए चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीद्वार ने ब्लॉक समिति अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद पर कब्जा किया है। विजयी हुए समिति सदस्यों को शिलाई उपमंडलाधिकारी द्वारा गोपनीयता शपथ दिलाई गई। अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया। भाजपा व कांग्रेस ने अपने-अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारा तथा बोटिंग प्रक्रिया को शुरू किया गया। भाजपा समर्थित ब्लॉक समिति अध्यक्ष पद उम्मीद्वार अनिता देवी को 9 वाेट तथा कांग्रेस की किरण बाला को 6 मत मिले हैं। इसी तरह उपाध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित उम्मीद्वार बलबीर सिंह को 9 मत तथा कांग्रेस के रमेश नेगी को 6 मत से करारी हार मिली है। भाजपा ने ब्लॉक समिति चुनाव में अपना परचम लहराया है। उलेखनीय है कि इससे पहले शिलाई ब्लॉक समिति पर कांग्रेस का कब्जा रहा है, लेकिन बीते पांच वर्षों में ब्लॉक समिति ने विकास के नाम पर एक रुपए भी खर्च नहीं किया है, जिससे क्षेत्र की जनता में कांग्रेस के प्रति भारी रोष व्यापक था। इतना ही नहीं, बल्कि कई विकासात्मक कार्यों में भ्रष्टाचार की सूचनाएं भी सामने आई थी।

इनमें ब्लॉक समिति पर सरकारी धन के दुरुपयोग की सूचनाएं सामने आई थी। इस बार समिति में बड़ा फेरबदल हुआ है तथा लोगों ने कांग्रेस को छोड़कर भाजपा पर विश्वास जताया है। उपमंडलाधिकारी हर्ष अमरिंदर नेगी ने ब्लॉक समिति चुनाव प्रक्रिया को संपन्न होने की पुष्टि करते हुए बताया कि ब्लॉक समिति अध्यक्ष अनिता देवी व उपाध्यक्ष बलबीर सिंह को वाेटिंग के माध्यम से चुना गया है।