जन आशीर्वाद यात्रा को कांग्रेस ने बताया चोंचला : सेठी

उज्जवल हिमाचल ब्यूराे। साेलन

इन दिनों हिमाचल प्रदेश में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की जन आशीर्वाद यात्रा चल रही है, जिसकी शुरुआत बीते रोज जिला सोलन से हुई। वहीं, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अमन सेठी व कुशल जेठी ने सोलन में पत्रकार वार्ता के दौरान इस जन आशीर्वाद यात्रा को भाजपा का चोंचला बताया व कहा कि कि केंद्रीय मंत्री खाली हाथ हिमाचल आए हैं। इनको चाहिए था कि यह प्रदेश करीब 70 करोड़ के कर्ज तले दबा है, उसे ही प्रदेश को दे देते, ताकि आम जनता पर इस कर्ज का बोझ न पड़ता, लेकिन केंद्रीय मंत्री खाली हाथ हिमाचल में आए हैं।

उन्होंने कहा कि यदि केंद्रीय मंत्री हिमाचल के कर्ज लायक पैसा भी हिमाचल को देते, तो वह सबसे पहले उनका स्वागत फूल मालाओं से करते, लेकिन ऐसा नहीं है। अमन सेठी व कुशल जेठी ने कहा कि महंगाई चरम सीमा पर हैं। आए दिन तेल के दाम बढ़ रहे हैं। वहीं, पेट्रोल डीजल सहित गैस सिलेंडर बढ़ाकर सरकार ने गृहणियों को राखी का तोहफा दिया है। उन्होंने कहा कि अब जनता भाजपा को आशीर्वाद नहीं देगी ना ही रथ पर बिठाया अब तो जनता इन्हें गधे पर बिठाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री कोई ऐसा कार्य बताएं, जिस से जनता को लाभ हो रहा है।

करीब एक वर्ष से किसान अपनी जायज मांगों को लेकर सड़कों पर है। 500 से अधिक किसानों ने आत्महत्या कर ली है यह है क्या विकास। जेठी ने कहा कि किसानों को उनकी फसलों के दाम नहीं मिल रहे है। सोलन के किसानों की टमाटर रद्दी के भाव बिक रहा है, कहां गया वह प्रधानमंत्री का वायदा, जिसमें उन्होंने सोलन में टमाटर पर आधारित फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाने का वादा किया था। उन्होंने कहा कि भाजपा के मंत्री आरोप लगा रहे हैं कि संसद में नए मंत्रियों की जान पहचान नहीं हो पाई। इसलिए उन्हें अपने अपने राज्यों मे इंट्रोडक्शन करने भेजे हैं। उन्होंने कहा कि यह जन आशीर्वाद यात्रा आगामी समय में कोविड की तीसरी लहर को लेकर आएगी।

मुख्यमंत्री अनुराग ठाकुर की जन आशीर्वाद यात्रा चल रही है, जिसकी शुरुआत बीते रोज जिला सोलन से हुई। वहीं, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अमन सेठी व कुशल जेठी ने सोलन में पत्रकार वार्ता के दौरान इस जन आशीर्वाद यात्रा को भाजपा का चोंचला बताया और कहा कि केंद्रीय मंत्री खाली हाथ हिमाचल आए हैं। इनको चाहिए था कि यह प्रदेश करीब 70 करोड़ के कर्ज तले दबा है, उसे ही प्रदेश को दे देते, ताकि आम जनता पर इस कर्ज का बोझ न पड़ता, लेकिन केंद्रीय मंत्री खाली हाथ हिमाचल में आए हैं। उन्होंने कहा कि यदि केंद्रीय मंत्री हिमाचल के कर्ज लायक पैसा भी हिमाचल को देते तो वह सबसे पहले उनका स्वागत फूल मालाओं से करते, लेकिन ऐसा नहीं है।

अमन सेठी व कुशल जेठी ने कहा कि महंगाई चरम सीमा पर हैं, आए दिन तेल के दाम बढ़ रहे हैं। वहीं, पेट्रोल डीजल सहित गैस सिलेंडर बढ़ाकर सरकार ने गृहणियों को राखी का तोहफा दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री कोई ऐसा कार्य बताएं, जिस से जनता को लाभ हो रहा है। करीब एक साल से किसान अपनी जायज मांगों को लेकर सड़कों पर है। 500 से अधिक किसानों ने आत्महत्या कर ली है यह है क्या विकास। जेठी ने कहा कि किसानों को उनकी फसलों के दाम नहीं मिल रहे हैंं।

सोलन के किसानों की टमाटर रद्दी के भाव बिक रहा है, कहां गया वह प्रधानमंत्री का वायदा, जिसमें उन्होंने सोलन में टमाटर पर आधारित फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाने का वादा किया था। उन्होंने कहा कि भाजपा के मंत्री आरोप लगा रहे हैं कि संसद में नए मंत्रियों की जान पहचान नहीं हो पाई इसलिए उन्हें अपने अपने राज्यों मे इंट्रोडक्शन करने भेजे है। उन्होंने कहा कि यह जन आशीर्वाद यात्रा आगामी समय में कोविड की तीसरी लहर को लेकर आएगी।