कांग्रेस सरकार ने चुनावी गारंटियों के नाम पर महिलाओं, बेरोजगारों को ठगा: काजल

3 फरवरी को जेपी नड्डा पहुंचेंगे धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम, भाजपा के कार्यकर्ता करेंगे जोरदार स्वागत

उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा
प्रदेश बीजेपी वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कांगड़ा सदर के विधायक पवन काजल ने कहा 3 फरवरी को धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में आयोजित की जाने वाली भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत की रैली में कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से हजारों कार्यकर्ता जाएंगे। काजल ने कहा अयोध्या में 500 वर्षों बाद प्रभु राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा और बिहार में एनडीए सरकार के गठन के बाद पहली बार देवभूमि हिमाचल आ रहे जगत प्रकाश नड्डा का कार्यकर्ता गर्मजोशी से स्वागत करेंगे।
उन्होंने कहां कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के हर पोलिंग बूथ से 52 बसों और 61 गाडियों में कार्यकर्ता रैली स्थल तक जाएंगे।ताकि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का लोकसभा चुनाव को लेकर दिए जाने वाला संदेश बूथ स्तर तक पहुंचाया जा सके।काजल ने कहा हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार विधानसभा चुनाव में जनता से किए गए वायदों को पूरा करने में नाकाम रही है और चुनावी गारंटीयों के नाम पर महिलाओं, बेरोजगारों और सरकारी कर्मचारियों को ठगा जा रहा है।
आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। काजल मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं साथ रैली के सफल आयोजन के लिए रखी बैठक दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा धर्मशाला में सेंट्रल यूनिवर्सिटी के निर्माण में कांग्रेस सरकार रोड़ा अटका कर स्थानीय युवाओं के साथ अन्याय कर रही है।

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें