पूर्ण बहुमत से बनेगी 8 दिसंबर को कांग्रेस की सरकारः विक्रमादित्य सिंह

Congress government will be formed with absolute majority on December 8: Vikramaditya Singh
पूर्ण बहुमत से बनेगी 8 दिसंबर को कांग्रेस की सरकारः विक्रमादित्य सिंह

शिमलाः कांग्रेस महासचिव और विधायक विक्रमादित्य सिंह ने हिमाचल प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का दावा किया है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जनता में भाजपा सरकार के खिलाफ गुस्सा था, हर वर्ग सरकार से दुखी था। कांग्रेस ने जो गारंटी दी थी उन्हें सरकार बनने पर पूरा किया जाएगा।

ओपीएस को सरकार बनते ही बहाल किया जाएगा। प्रधानमंत्री का यह कहना गलत है कि कांग्रेस की सरकार बनी तो केंद्र से सहयोग नहीं मिलेगा, यह संवैधानिक मर्यादाओं से विपरीत है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि ईवीएम की गड़बड़ी की आशंका है हालांकि सुरक्षा व्यवस्था पूरी है लेकिन फिर भी अलर्ट रहना होगा।

यह खबर पढ़ेंः फर्टिलिटी की समस्याओं से निजात पाने के लिए करें ये योगासन

अगर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी बहुमत के आसपास पहुंचती है फिर भी कांग्रेस विधायकों को भाजपा खरीद फरोख्त और ईडी सीबीआई का डर दिखाकर अपने पाले में करने का प्रयास कर सकती है क्योंकि स्थायी सरकारों को गिराने का भाजपा की केंद्र सरकार कोशिश करती है। इसलिए कांग्रेस पार्टी ने हाई कमान से शीघ्र पर्यवेक्षक हिमाचल भेजने की बात कही है। मणिपुर, गोआ में भी इस तरह की घटना हुई हैं।

वहीं विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सरकार बनने पर पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले की जांच होगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री बनाने का फ़ैसला चुने हुए विधायक और पार्टी हाई कमान का होता है।

पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपती है, वह उसके लिए तैयार हैं। दिल्ली की मर्डर की घटना दुःखदायी है। दोषी को सख्त सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि ओटीटी प्लेटफार्म पर जो दर्शाया जाता हैं, उससे भी इस तरह की घटनाएं बढ़ रही है।

संवाददाताः ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।