कांग्रेस पार्टी व युवा कांग्रेस कांगड़ा ने मनाया 138वां स्थापना दिवस

Congress Party and Yuva Congress Kangra celebrated 138th Foundation Day
कांग्रेस पार्टी व युवा कांग्रेस कांगड़ा ने मनाया 138वां स्थापना दिवस

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा
आज कांग्रेस पार्टी व युवा कांग्रेस कांगड़ा ने काग्रेस पार्टी का 138वां स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के सदस्यों ने कांगड़ा नागरिक अस्पताल में मरीजों को फल बांटे व मरीजों का हाल-चाल जाना। साथ ही अस्पताल का निरिक्षण भी किया और कहा कि अस्पताल में चल रही कमियों के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत करवाएंगे ताकि चल रही समस्याओं का समय पर निवारण हो सके।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अजय वर्माए एनएसयूआई युवा संगठन में इशांत चौधरी व कांग्रेस प्रवक्ता पंडित अशोक हिमाचली ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी को अस्तित्व में आए हुए 138 वर्ष हो गए है। कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस पर मरीजों के हाल चाल पूछा व उनको फल वितरित किए। आज कांगड़ा समेत तमाम राज्यो में विभिन्न तरीकों से स्थापना दिवस मनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ेंः ग्राम पंचायतों के सतत विकास के लिए हों सामूहिक प्रयासः डॉ. निपुण जिंदल

उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी के लोग कुछ भी कहने से पहले अपने गिरेबान में झांक कर देखें और अनाप-शनाप बयानबाजी करने से बाज आएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार जनता के हित में कार्य कर रही है।

इस अवसर पर एनएसयूआई राज्य सचिव सौरव जानी, कुशाल सैनी, डीएवी कॉलेज के छात्र-छात्राएं, साजन, रितीश, आशु, अखिल, संजीव गुप्ता, पवन राणा, आयुष, एनएसयूआई प्रभारी अभिषेक चौधरी, मानवी, श्रुति, संजीव गुप्ता, पवन चौधरी, देव प्रकाश, विकास मक्खन, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीता मनकोटिया, कांता, सरोच महिला ब्लॉक अध्यक्ष, प्रधान अरूण कुमार खुन्नू व वार्ड पंच अजय कुमार आदि मौजूद रहे।

संवाददाताः अंकित वालिया

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।