कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेताओं ने दिए इस्तीफे

Congress party senior leaders resigned
कांग्रेस पार्टी सीनियर नेताओं ने दिए इस्तीफे

चंबाः- चंबा जिले में कांग्रेस पार्टी का जनाधार दिन प्रतिदिन गिरता हुआ नजर आ रहा है। आज भी जिला मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी से जुड़े गुज्जर समुदाय के लोगों ने अपने नेता हर्ष महाजन पर अपनी आस्था को जतलाते हुए कांग्रेस पार्टी और मिले हुए पद से त्यागपत्र दे दिया है।

1) त्यागपत्र देने वालो में सर्वप्रथम हसनदीन जोकि कांग्रेस कमेटी में सबसे सीनियर नेताओं में से एक थे। वह प्रदेश संयोजक अल्पसंख्यक विभाग व उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चंबा अपना इस्तीफा दिया है।
2) इब्राहीम प्रधान ग्राम पंचायत चंबी एवम पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत जड़ेरा,
3) कासमदीन पूर्व सदस्य हिमाचल प्रदेश गुज्जर कल्याण बोर्ड ने भी अपना इस्तीफा दे दिया है।
प्रैस वार्ता से पूर्व इन सभी लोगों ने अपना इस्तीफा कांग्रेस पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और चंबा कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष नीरज नय्यर को सौंपते हुए कहा कि हम लोग शुरू से ही हर्ष महाजन, जब कांग्रेस में थे।

यह खबर पढ़ेंः- आज से करवट लेगा मौसम,भारी बारिश की संभावना

हम लोग तभी से ही उनके साथ जुड़े हुए है और हर्ष महाजन आगे हमें जिस तरह के आदेश देंगे, हम लोग उस पर अमल करते हुए उनके साथ चलेंगे। पूछने पर उन्होंने बताया कि अब तो हर्ष महाजन भाजपा में चल गए है तो उनका जवाब स्पष्ट था कि यह तो उनकी मर्जी है।

पर हम लोग भाजपा में तो नहीं जायेंगे, पर उनके कहे अनुसार काम जरूर करेंगे। पर जहां तक अपने या फिर उनके धर्म और मजहब की बात आती है तो सभी अपने-अपने ईमान के साथ बंधे हुए है। जिसके लिए कोई किसी को बाध्य नहीं कर सकता है।
संवाददाताः-शैलेश शर्मा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।