सेब दिवस एवं किसान मेला में पहुंचे राज्यपाल

Governor arrived at Apple Day and Kisan Mela
सेब दिवस एवं किसान मेला में पहुंचे राज्यपाल

लाहौल स्पीति:- डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्योगिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के लाहुल-स्पीति स्थित कृषि विज्ञान केंद्र ताबो में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने सेब दिवस एवं किसान मेला में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

इस मौके पर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि स्पीति में प्राकृतिक खेती को जिस तरह किसान ने आज भी सहेजा हुआ है। वह हम सब के लिए गर्व की बात है। राज्यपाल ने कहा कि कुल्लू दशहरा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भुंतर में उनसे प्रदेश में प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी मांगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने उनसे इस दिशा में विशेष प्रयास करने को कहा ताकि हिमाचल प्राकृतिक कृषि के मामले में देश के अन्य राज्यों में अग्रणी भूमिका के तौर पर नजर आए।

यह खबर पढ़ेंः- आज से करवट लेगा मौसम,भारी बारिश की संभावना

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री प्राकृतिक खेती को लेकर काफी सकारात्मक है। उन्होंने किसानों को आगे आकर भावी पीढ़ी को भी इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने 40 लाख की लागत से बने आदर्श खाद्य प्रसंस्करण इकाई का लोकार्पण किया। इस इकाई में सेब से बने उत्पाद और यहां पर होने वाली फसलों से उत्पाद तैयार किए जाएंगे।

इस इकाई के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों, कृषि के क्षेत्रों में काम करने वाले किसानों को काफी लाभ मिलेगा। यहां अब कम समय में बेहतर उत्पाद तैयार करके बाजार तक पहुंचा पाएंगे।

राज्यपाल ने केंद्र का निरीक्षण भी किया और सेब की फसल के बारे में जानकारी प्राप्त की। राज्यपाल ने इस मौके पर स्पिती शिंगमा पुस्तक का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया गया।
लाहौल स्पीति ब्यूरो।

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।