उज्जवल हिमाचल। शिमला
कांग्रेस पार्टी नगर निगम शिमला (Congress Party Municipal Corporation Shimla) चुनाव में जीत हासिल करेगी। प्रदेश की जनता ने विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस पर विश्वास जताया और अब नगर निगम शिमला के चुनाव में शहर के विकास के लिए जनता कांग्रेस पार्टी को वोट करेगी। यह बात आज मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कही है।
नरेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जल्द मेनिफेस्टो जारी करेगी जिसमें शहर की जनता की समस्याओं को लेकर बात रखी जाएगी। पिछले पांच सालों में नगर निगम शिमला में पार्किंग पानी जैसी समस्याएं लगातार बढ़ी है। कांग्रेस के प्रयासों से ही शिमला स्मार्ट सिटी बना लेकिन प्रदेश में कोई भी स्मार्ट काम नहीं हुआ है।
यह खबर पढ़ेंः गोवा के प्रतिनिधिमंडल ने किया हिमाचल विधानसभा का दौरा, जानी ई- विधान की बारीकियां
कांग्रेस के बागी उम्मीदवारों के चुनावी मैदान में उतरने के सवाल पर उन्होंने कहा कि 21 तारीख तक विड्रोल का समय है। उन्हें उम्मीद है कि सभी बागी उम्मीदवार कांग्रेस के समर्थन में विड्रोल कर देंगे।
कांग्रेस नेता प्रचार में जुट गए हैं। मुख्यमंत्री भी शिमला से दो बार पार्षद रहे हैं। वह यहां की समस्याओं को भली-भांति जानते हैं। सीएम स्वयं प्रचार के लिए मैदान में उतरेंगे और जनता उन्हें समर्थन देगी।