कांग्रेस ने याद किए महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री

चैन गुलेरिया। जवाली

ब्लॉक कांग्रेस जवाली द्वारा ढन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती ब्लॉक अध्यक्ष चैन सिंह की अध्यक्षता में मनाई गई जिसमें प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री चौधरी चन्द्र कुमार ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। चौधरी चन्द्र कुमार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की फोटो पर पुष्प अर्पित किए, तदोपरांत कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प अर्पित करके उनको नमन किया। चौधरी चन्द्र कुमार ने कहा कि देश को आजाद करवाने में महात्मा गांधी ने अहम योगदान दिया। महात्मा गांधी ने अंग्रेजों को भारत से खदेड़ दिया था।

इस मौके पर ब्लॉक महासचिव सुरिंदर छिंदा, प्रेस सचिव संसार सिंह संसारी, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन जिलाध्यक्ष मनमोहन सिंह, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष देस राज, कांग्रेस सेवादल जिला महासचिव गुरचरण सिंह, सचिव जग्गा सनोरिया, विवेक ठाकुर, कांग्रेसी कार्यकर्ता विनय चौधरी, अरुण शर्मा, युकां कार्यकर्ता शशि चौधरी, मनीष चौधरी, संदीप शमू, कर्ण मेहरा, एडवोकेट अमित चौधरी, सौरभ चौधरी, नगर पंचायत अध्यक्ष राजिंदर राजू, उपाध्यक्ष अजय विवेक पठानिया, पार्षद पुष्पा चौधरी, पूजा, सीमा देवी, बीडीसी विवेक जड़ौरिया, उमेश धीमान, मतलाहड़ पंचायत प्रधान अश्विनी चौधरी, नरगाला पंचायत प्रधान शिव धीमान, रोविन कुटलैहडिया, एडवोकेट दिग्विजय मल्होत्रा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।