सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने शुरू की जनजागरण यात्रा

सुरिंद्र जम्वाल। घुमारवीं (बिलासपुर)

बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस घुमारवीं द्वारा विश्राम गृह भराड़ी में एक सभा व जनजागरण यात्रा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जागीर मेहता ने की व पूर्व विधायक राजेश धर्माणी ने विशेष रूप से शिरकत की। इस यात्रा में घुमारवीं ब्लॉक की हर पंचायत से कार्यकर्ता पहुंचे व यात्रा में भाग लिया। इस अवसर पर राजेश धर्माणी द्वारा प्रदेश व केंद्र सरकार को घेरते हुए बोला कि केंद्र की दमनकारी नीतियों से हर व्यक्ति दुखी हो चुका है। बढ़ती महंगाई पर मोदी सरकार पूरी तरह विफल रही, जिसका खमियाजा उप चुनावों में लोगों ने ब्याज सहित दिया है।

यह भी देखें : परवाणु में चार मंजिला इमारत ज़मींदोज, कई मज़दूरों के दबने की आशंका

उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल, गैस के दाम खाद्य पदार्थों के दाम आसमान छू रहे हैं। आम आदमी हर तरह से परेशान हैं। युवकों को रोजगार के सपने दिखा कर उन्हें अभी तक कोई रोजगार के अवसर नहीं दे पाई केंद्र व प्रदेश की सरकार। उन्होंने सीधे सीधे सरकार को आड़े हाथों लेकर कहा कि क्या उप चुनाव की हार द्वारा ही पेट्रोलियम पदार्थों में कमी आती है। क्या आम जनता केवल वोट बैंक तक सीमित है। उन्होंने कहा कि अब जनता मोदी ग्रुप से व उनके वायदों से परेशान हो चुकी है, जिसका परिणाम जनता ने उन्हें उप चुनाव में दे दिया है। प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री केवल घोषणाओं तक सीमित रह चुके हैं। उन्हें सिर्फ पूरे प्रदेश में मंडी नज़र आती है।

प्रदेश के लिए कोई बड़ी योजना चार वर्षों तक बना नहीं पाए। क्या इस तरह होगा विकास। उन्होंने कहा कि जनजागरण यात्रा द्वारा आमजनमानस को जागरूक करना व जन विरोधी नीतियों के बारे अवगत करवाना है। उन्होंने कहा कि ये यात्रा भराड़ी, घोड़ी दा बल, बड़साय, लौहट, डूमहेर, दमेहड़ा, बेहड़ा व जोल होते हुए डंगार में समाप्त होगी व प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन सक्रिय होता रहेगा, ताकि प्रदेश को सगुफों वाली सरकार से मुक्ति मिल सके।

इस जनजागरण यात्रा में ज़िला कांग्रेस प्रधान अंजना धीमान, ज़िला परिषद सदस्य आईडी शर्मा, करतार चौधरी, मनोहर लाल शर्मा, जगदेव ठाकुर, राजेंद्र भारद्वाज, धर्मपाल ठाकुर, गनीदीन, दीनानाथ, हेमराज ठाकुर, दिनेश शर्मा, ज्योति कश्यप, नीलम शर्मा, राहुल ठाकुर, सुलक्षणा पठानिया, प्रेम लाल धीमन, संजीव धीमन, संजीव मल्होत्रा, सुमन, अजय ठाकुर, विनोद चंदेल, सचिन, अमित, राजेश, ललित, अभिषेक भारद्वाज, सहित यूथ कांग्रेस व एनएसयूआई के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।