कांग्रेस कड़ी मेहनत कर फिर करेगी देश पर राज: हरीश जनार्था

उज्ज्वल हिमाचल। शिमला

कांग्रेस पार्टी आज अपना 139 वां स्थापना दिवस मना रही है शिमला में भी कांग्रेस पार्टी ने कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर सबसे पहले ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में शिमला शहरी के विधायक हरीश जन्नार्था मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान महिला कांग्रेस और कांग्रेस सेवा दल के पदाधिकारी मौजूद रहे।

शिमला शहरी के विधायक हरीश जनारथा ने कांग्रेस पार्टी के सभी संगठनों को स्थापना दिवस की बधाई दी और कहा की कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी है। कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कांग्रेस की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। यह वक्त की बात है कि कांग्रेस की सरकारे कुछ राज्यों में ही है लेकिन आज एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी के विचारों को लोगों तक पहुंचाना जरूरी हो गया है।

यह भी पढ़ेंः ऊना में एचआटीसी की बस व कैंटर में जोरदार भिडंत

देश की स्वतंत्रता के साथ ही आज हम जिस बुलंदी पर हैं उसमे कांग्रेस का बहुत बड़ा हाथ है। जनार्था ने कहा कि कांग्रेस आने वाले समय में कड़ी मेहनत कर एकजुट होकर देश पर एक बार फिर राज करेगी।

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें