देहरा में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, सरकार पर बरसे बाली

पूर्व मंत्री बोले, केंद्र सरकार ने जनता को ठगा

उज्जवल हिमाचल। देहरा

देहरा में जिला कांग्रेस द्वारा महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पूर्व मंत्री जीएस बाली कार्यक्रम में विशेष तौर पर उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद विप्लब ठाकुर, पालमपुर विधायक आशीष बुटेल, पूर्व विधायक संजय रतन व अजय महाजन, कांग्रेस प्रवक्ता केवल पठानिया व जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पंकज कुमार ने विरोध-प्रदर्शन भाग लिया।

  • प्रदेश में नहीं दिख रहा डबल इंजन की सरकार का विकास

इस दौरान सभी नेताओं ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। वहीं पूर्व मंत्री जीएस बाली ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश की जनता को ठगा है। देश में महंगाई कम करने के नाम पर सत्ता हासिल करने वाले आज कोरोना की दुहाई दे रहे है। जहां कच्चे तेल की कीमत आज सबसे कम है। उसके बावजूद भी आज देश में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये तक पहुंच गई है। बाली ने कहा कि डबल इंजन की सरकार प्रदेश में है लेकिन राज्य के क्या हाल हैं किसी से छुपे नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि आज हिमाचल सरकार अपनी रथ यात्रा निकालने की बात कर रही है लेकिन सरकार ये नही बता रही कि उन्होंने प्रदेश के विकास के लिए किया क्या है। उन्होंने पूछा कि सरकार ने कितने लोगों इसके बारे में जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि सरकार के अधिकारी सरकार के आदेशों को नही मानत। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्थिति कैसी है। उन्होंने कहा कि 21 साल बीत जाने के बाद भी सरकार सीयू का नींव पत्थर तक नही रख पाई।