“जन आशीर्वाद यात्रा” से खिसका कांग्रेस का जनाधार : विनोद शर्मा

शुभम शर्मा। रक्कड़

जसवां ब्लॉक भाजपा मंडल ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के “जन आशीर्वाद यात्रा” कार्यक्रम को सफलता का प्रतीक बताया है। इससे कांग्रेस का रहा-सहा जनाधार भी खिसक गया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा ने कांग्रेस पर करारी चोट करते हुए कहा कि जहां “जन आशीर्वाद यात्रा” कांग्रेस का जनाधार खिसका है, बल्कि जिस प्रकार का स्वागत जनता ने किया है। ऐसा अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इतनी बौखला गई है कि रैली में उमड़े जन सैलाब को देख कर शाम तक शोर करती रही कि इतनी भीड़ से तो संक्रमण फैल जाएगा।

सरकार को ऐसी रैलियों पर प्रतिबंध लगाना चाहिए, जबकि एक रैली मंडी में काग्रेस की भी हुई, जिसमें एक धड़ा रानी साहिबा जिंदाबाद कर रहा था, तो दूसरा धड़ा नारे लगा रहा था। खाली कर दो रास्ते कौल सिंह के वास्ते। भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा ने कहा कि जसवां-प्रागपुर में भी शाम तक जन आशीर्वाद रैली को हजूम बताकर संक्रमण का राग अलापते रहे, तो शाम के बाद इस जन आशीर्वाद कार्यक्रम को यह कह कर पर प्रचारित करने लग पड़े की रैली फ्लाप सिद्ध हुई है। मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा ने कहा कि 2022 के आते आते कांग्रेस की बची हुई फूंक भी उतर जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर व प्रदेश के उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह की जुगलबंदी जसवां-परागपुर में विकास का नया इतिहास लिखेगी।