कांग्रेस की जीत को हर सूरत में सुनिश्चित : मनमोहन सिंह

चैन सिंह गुलेरिया। जवाली

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने कांग्रेस की जीत को सुनिश्चित बनाने के लिए कमर कस ली है। इसी सिलसिले में रविवार को ग्राम पंचायत हरसर में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की बैठक अध्यक्ष देस राज की अध्यक्षता में हुई जिसमें राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष मनमोहन ने मुख्यतिथि के रूप में शिरकत की।

मनमोहन सिंह ने कहा कि जवाली में कांग्रेस की जीत को हर सूरत में सुनिश्चित बनाना है तथा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनानी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही विकास का दूसरा नाम है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही जनता के हितार्थ निर्णय लिए तथा महंगाई, बेरोजगारी व र्भ्ष्टाचार पर नियंत्रण रखा। उन्होंने कहा कि देस व प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से जनता का हाल बेहाल कर दिया है।

महंगाई, बेरोजगारी व र्भ्ष्टाचार चरमसीमा पर पहुंच गया है। रसोईगैस के दाम 1100 रुपए से पार पहुंच गए हैं, पेट्रोल-डीजल के दाम शतक लगा रहे हैं। आलू-प्याज सहित अन्य सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। इस मौके पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के ब्लॉक उपाध्यक्ष रिंकू, उपप्रधान खरोटा लखबिन्दर सिंह, उपप्रधान हरनोटा रफीक मोहम्मद, बीडीसी घाड़जरोट, बीडीसी अमलेला, शशि चौधरी, सदस्य साहिल बाजबा, अरुण लालिया, विनोद कुमार, अमन मन्हास इत्यादि मौजूद रहे।