भ्रष्टाचार माफिया व कांग्रेस में चोली दामन का संबंध, नहीं हो सकते मुक्त!

The party, which ruled 55 to 70 years, could not get development in the country!
55 से 70 साल राज करने वाली पार्टी, नहीं करवा पाई देश में विकास!

मंडीः हिमाचल प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा के स्टार प्रचारकों के दौरे जारी है। इसके तहत प्रदेश में विजय संकल्प अभियान में स्टार प्रचारकों की सूची में सबसे ऊपर रखे गए उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को मंडी जिला के सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के बलद्वाड़ा पहुंचे। इस मौके पर योगी आदित्यनाथ ने सरकाघाट से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदाताओं से मतदान करने की अपील की।

बलद्वाड़ा में आयोजित जनसभा में महिलाओं और युवाओं में योगी आदित्यनाथ के प्रति जबरदस्त उत्साह देखा गया। जनसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के शासनकाल में देश को वैश्विक मानचित्र पर एक अलग ही पहचान मिली है। अब भारत अन्य देशों को लेकर पिछलग्गू देश नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जयराम के राज में 5 वर्षों से बखूबी कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ेंः अजय महाजन को मिल रहा महिलाओं का भरपूर समर्थन

योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने बीते 55-70 वर्षों से देश में शासन किया है और युवाओं से लेकर किसानों तक देश को कुछ नहीं दिया गया है। हिमाचल का सौभाग्य है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्र में सबसे युवा कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर भी हिमाचल से ही हैं।

सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक और टिकट कटने के बाद पार्टी से नाराज चल रहे कर्नल इंद्र सिंह को लेकर योगी आदित्यनाथ ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में कार्य करने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में माफिया के सारे रास्ते उनकी सरकार ने बंद कर दिए हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस का मतलब माफिया को साथ लाना है और कांग्रेस तथा भ्रष्टाचार का चोली- दामन का रिश्ता है।

संवाददाताः उमेश भारद्वाज

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।