अजय महाजन को मिल रहा महिलाओं का भरपूर समर्थन

, सरकार बनते ही महिलाओं को मिलेंगे हर महीने 1500 रुपए

Ajay Mahajan is getting full support of women
अजय महाजन को मिल रहा महिलाओं का भरपूर समर्थन

नूरपुरः विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी अजय महाजन ने अपना चुनावी अभियान तेज कर दिया है। उन्होंने नूरपुर के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों से मिलकर अपना आगामी विजन बताया। अजय महाजन ने बुधवार को गांव ठाणा में नुक्कड़ सभा कर लोगों को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 49.27 प्रतिशत आबादी महिलाओं की है। जैसा कि आमतौर पर पहाड़ों में होता है, ग्रामीण इलाक़ों में महिलाएं घरेलू कामकाज से लेकर पारिवारिक कारोबार में पुरुषों का बराबरी से सहयोग करती हैं। प्रदेश के सकल घरेलू उत्पाद जीडीपी, में उनकी भागीदारी भी अच्छी खासी है। लेकिन आर्थिक आत्मनिर्भरता के मामले में वे पीछे छूट जा रही हैं।

महाजन ने कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों के लिए 10 ग्रांटियां जनता को दी हैं, जिसे सरकार बनने के तुरंत बाद लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिला वर्ग का ध्यान रखते हुए कांग्रेस ने 18 से 60 साल की हर महिला को हर महीने 1500 रुपये प्रोत्साहन राशि देने की गारंटी दी हैं।

जिसमें उन्होंने आम लोगों की सहभागिता से नूरपुर को विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ाए जाने को लेकर युवाओं, बुजुर्गों, महिलाओं व आम लोगों के साथ मंथन किया। कांग्रेस प्रत्याशी अजय महाजन ने कहा कि कांग्रेस की गांरटियों को अक्षरशह लागू किया जाएगा, और महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपए भी प्रदान कर प्राथमिकता दी जाएगी।

कांग्रेस प्रत्याशी अजय महाजन ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी रनबीर सिंह निक्का नूरपुर के लोगों को अपने खोखले वादों से सिर्फ गुमराह करने का काम सकते हैं। निक्का नूरपुर निवासियों को रोज़गार और शिक्षा संस्थान के नाम पे भुलावा देकर अपना उल्लू सीधा करना चाहते हैं, इस बार नूरपुर के लोग उनके बहकावे में नहीं आने वाले हैं।

संवाददाताः विनय महाजन।

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।