सरवीण चौधरी के गढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी केवल सिंह पठानिया ने लगाई सेंध

पांच परिवारों ने भाजपा को अलविदा कह कांग्रेस में आस्था जताते हुए कांग्रेस पार्टी का हाथ थामा

शाहपुरः विधानसभा क्षेत्र शाहपुर में कांग्रेस प्रत्याशी केवल सिंह पठानिया का चुनावी प्रचार जोरों पर है। केवल सिंह पठानिया गांव-गांव जाकर जनसंपर्क अभियान कर रहे हैं। इसी कड़ी के चलते आज पठानिया शाहपुर नगर पंचायत के झुलाड़ में पहुंचे। जहां पांच परिवारों ने भाजपा को अलविदा कह कांग्रेस में आस्था जताते हुए कांग्रेस पार्टी का हाथ थाम लिया है।

यह भी पढ़ेंः सोलन में होने वाली PM मोदी की रैली होगी ऐतिहासिकः पुरुषोत्तम गुलेरिया

बता दें की शाहपुर नगर पंचायत भाजपा प्रत्याशी व शाहपुर की मौजूदा विधायिका सरवीण चौधरी का गढ़ है। जिसमें आज केवल सिंह पठानिया ने सेंधमारी कर पांच परिवारों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कर लिया है। राजनीतिक दृष्टिकोण से इसे भाजपा प्रत्याशी सरवीण चौधरी के लिए बड़ा झटका बताया जा रहा है।

संवाददाताः ब्यूरो शाहपुर

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।