भाजपा के हर कार्यकर्ता पर करें विश्वास: निक्का

Have faith in every BJP worker: Nikka
भाजपा के हर कार्यकर्ता पर करें विश्वास: निक्का

नूरपुरः नूरपुर भाजपा मंडल संगठन की एक बैठक आज भाजपा कैंडीडेट ऱणवीर सिंह निक्का की पंचायत कंडवाल में संपन्न हुई। बैठक की शिरक्कत कांगड़ा , चंबा संसदीय हल्के के प्रभारी राजपाल ने की। बैठक में राजपाल ने भाजपा कैंडीडेट ऱणवीर सिंह निक्का को सफल बनाने के लिए संगठन को एकजुटता की घुट्टी पिलाई।

नूरपुर जिला संगठन से पदाधिकारियों ने भाजपा कैंडीडेट ऱणवीर सिंह निक्का को विजयी बनाने का यह आश्वासन दिया कि भाजपा मंडल नूरपुर संगठन से सभा संगठन विंग महिला व पुरूष हर बूथ पर भाजपा कैंडीडेट ऱणवीर सिंह निक्का को लिए काम करके का तथा हर बूथ पर अपना मतभेद छोडकर नरेन्द्र मोदी के हाथ मजबूत करने हेतु निक्का की जीत को सुनिश्चित करेगा कि हाईकमान से बढ़कर कोई नहीं है।

यह भी पढ़ें : चुनावों के कारण दसवीं-बारहवीं टर्म वन परीक्षा का परिणाम लटका

मौके पर मौजूद नूरपुर नगर परिषद के चेयरमैन अशोक कुमारी उर्फ शिवू ने बैठक में  आश्वासन दिया कि आप भाजपा के हर कार्यकर्ता पर विश्वास करे कि चुनाव में आपके साथ है। चुनाव के दिनों में अनेकों प्रकार की अफवाहें आयेगी लेकिन कैंडीडेट गुमराह न हो। हम सब आपके साथ है।

आज की बैठक में भाजपा कैंडीडेट ऱणवीर सिंह निक्का का मनोबल पठानिया समर्थकोंने बढाया। जब आपको पठानिया की जरूरत पढेगी तब वह खुद आपकी मदद करेंगे। उल्लेखनीय है कि रणबीर सिंह निक्का ने बीते कल राकेश पठानिया के घर पर जाकर उनसे आर्शीवाद लिया। प्रदेश मे कांगेस की स्थिती गुटबाजी से ग्रस्त है तथा आम आदमी पाटी का शायद ही हिमाचल में कोई खाता खुले।

संवाददाताः विनय महाजन

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।