शाहपुर में खुलेगी क्रिकेट अकादमी

मनीष काेहली। शाहपुर

सैनिक पब्लिक सीनियर सेंकेडरी स्कूल हाड़ा शाहपुर में एचपीसीए क्रिकेट अकादमी का उपकेंद्र खुलने जा रहा है। इसके लिए ट्रायल (मंगलवार को सुबह 10 बजे होंगे। ट्रायल दोनों वर्ग के खिलाड़ियों लड़के और लड़कियों के लिए होंगे। इसमें 10 से 16 वर्ष तक के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। ट्रायल के लिए कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय शर्मा ने बताया कि ट्रायल के लिए हिमाचल का स्थायी प्रमाण पत्र और जन्म प्रमाण पत्र अनिवार्य है।

ट्रायल व्हाइट किट में लिया जाएगा। चयन समिति में अनुपम शर्मा, तरुण शर्मा, तिलक व वरुण कुमार होंगे। एचपीसीए के द्वारा यह अकादमी शाहपुर और इसके आस-पास के खिलाड़ियों के लिए खोली जा रही है, ताकि इस क्षेत्र के खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास और उनकी प्रतिभा निखर सके और आगे वे प्रदेश और देश के लिए खेल सकें।