गगल पुलिस थाने के पास युवक पर हमले के बाद मौत, कानून व्यवस्था चौपट

Death after attack on youth near Gagal police station, law and order collapsed
गगल पुलिस थाने के पास युवक पर हमले के बाद मौत, कानून व्यवस्था चौपट

कांगड़ाः- आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता कल्याण भंडारी ने प्रदेश में चौपट हुई कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर बड़ा हमला किया है। कल्याण भंडारी ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाने की बजाय गुंडाराज स्थापित कर रही है।

बदमाश सरेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं और पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। हिमांचल समेत कांगड़ा में अपराधियों को पुलिस का कोई खौफ नहीं है। अपराधी पुलिस थाने के 50 मीटर की दूरी पर युवक पर हमला करती है। जिससे युवक की मौत हो गई।

सत्ता के संरक्षण में पल रहे अपराधियों पर पुलिस केस दर्ज नहीं करती। जब लोगों को थाने के बाहर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। तब जनता के दवाब में आकर पुलिस ने तीन दिन बाद केस दर्ज किया। जिससे साफ है कि जयराम के नेतृत्व में प्रदेश में कानून का राज नहीं बल्कि गुंडा राज बढ़ता जा रहा है।

पढ़ें यह खबरः ब्रेकिंग : केंद्र सरकार ने हाटी समुदाय को दिया जनजातिय दर्जा

कांगड़ा पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कल्याण भंडारी ने कहा कि गगल थाने के 50 मीटर की दूरी पर युवक पर हमला किया गया और पुलिस ने बचाने का प्रयास नहीं किया। युवक को सही समय पर उपचार नहीं मिला।

जिससे उसकी मौत हो गई। गगल के पास रछियालु के रहने वाले युवक रोहित पर थाने के पास ही अपराधियों ने हमला किया। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उन्हें पुलिस का भी डर नहीं रहा। थाने के पास ही युवक के साथ मारपीट की गई।

गंभीर रुप से घायल युवक का केस दर्ज करने में भी गगल पुलिस कर्मियों ने लापरवाही की। जिससे साबित होता है कि जयराम सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में नाकाम है। प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है।

कल्याण भंडारी ने कहा कि पुलिस थाने के पास ही युवक पर हमला किया गया लेकिन पुलिस ने केस दर्ज करने में ही तीन दिन लगा दिए। युवक पर हमला 7 तारीख को हुआ और पुलिस ने केस 10 तारीख को दर्ज किया। पुलिस की लापरवाही देखकर क्षेत्र के लोगों ने भारी रोष देखा गया।

पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज लोगों ने 10 तारीख को विरोध प्रदर्शन किया। जिसके कारण ही पुलिस ने जनता के विरोध के दवाब में आकर केस दर्ज किया है। जिससे साबित होता है कि पुलिस अपराधियों को बचाने का प्रयास कर रही थी और अपराधियों से मिलीभगत के कारण केस दर्ज नहीं कर रही थी।

पुलिस के खिलाफ लोगों के विरोध को देखते हुए गगल थाने के सभी पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया लेकिन आगे अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्यप्रणाली अभी भी शक के दायरे में है। आम आदमी पार्टी इस पूरे मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करती है।

इसके अलावा कल्याण भंडारी ने कहा, नालागढ़ कोर्ट परिसर और ऊना जिले में हुए गोलीकांड भी पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हैं और प्रदेश में कानून व्यवस्था दिन प्रतिदिन चिंता का विषय बनती जा रही है। आप प्रवक्ता ने कहा, जयराम सरकार अभी भी अपराधियों को नहीं रोकती तो आने वाले समय में परिणाम गंभीर होंगे।
कांगड़ा ब्यूरो

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।