उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया फिन्ना सिंह मध्यम सिंचाई परियोजना का निरीक्षण

Deputy Chief Minister Mukesh Agnihotri inspected Finna Singh Medium Irrigation Project

उज्जवल हिमाचल। नूरपुर

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज फिंना सिंह मध्यम सिंचाई परियोजना का निरीक्षण किया और इस परियोजना के बारे में अधिकारीयां से जानकारी ली। इस अवसर पर जल शक्ति विभाग के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने फिंना सिंह सिंचाई परियोजना का विभिन्न स्थानों पर जाकर परियोजना का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि फिंना सिंह सिंचाई परियोजना का निर्माण कार्य करीब 2011 में शुरू हुआ था और इसकी कॉस्ट 204 करोड़ थी जो अब बढ़कर लगभग 646 करोड़ तक पहुंच गई है तथा इस पर लगभग 280 करोड़ रुपए खर्च हो गई है जोकि स्टेट हैड से लगा है। इसमें लगभग साढ़े चार किलोमीटर सुरंग का निर्माण हो चुका है जबकि डैम का 30 से 35 परसेंट निर्माण कार्य हो चुका है।

उन्होंने बताया कि फिंना सिंह सिंचाई परियोजना एक मल्टीपर्पज प्रोजेक्ट है। जिनमें सिंचाई के साथ-साथ पेयजल व विधुत उत्पादन होगा। उन्होंने कहा कि उनका विभाग पूरी शक्ति से इस परियोजना को पूरा करने का काम कर रहा है। भाजपा शासन में हुई अनियमताओं के जवाब में उन्होने कहा कि इस पर कुछ कहने की आवश्कता नहीं है फिर भी हम धरातल पर काम करेंगे। स्टाफ की समस्यों पर भी गौर किया जायेगा। उन्होंने बताया यह परियोजना केंद्र की प्राथमिकता में है जिसमें राज्य को उक्त प्रोजेक्ट में 50 परसेंट कार्य पूर्ण करने और केंद्र अपना हिस्से का बजट जारी करता है।

यह भी पढ़ेंः 14वीं वाहिनी एनडीआरएफ की स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में परेड का किया आयोजन

उन्होंने कहा कि वह शुक्रवार को दिल्ली जाकर इस बारे में केंद्रीय मंत्री व विभाग के अधिकारियों से मिल कर केंद्र के हिस्से का बजट जारी करने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि इस सिंचाई परियोजना को जल्द पूरा कर लोगों को समर्पित किया जाएगा। उन्होने यह भी कहा कि यह प्रोजैक्ट सतमहाजन का एक सपना था जो उन्होने बागवान व किसानों के लिए नूरपर हल्के की उन पंचायतां के लिए संजोया था जब वह वीरभद्र सिहं सरकार में केबिनेट मंत्री थे।

सतमहाजन के इस सपने को सकार करने के लिए हिमाचल सरकार प्रयास करेगी। लगभग 2025 तक इस योजना को पूरा करके जनहित में सौंप दिया जायेगा तथा सतमहाजन का सपना धरातल पर उतरेगा उन्होने कहा कि कांगेस पार्टी की सरकार विकास कार्यों को जनहित में धरातल पर उतारने के लिए आई है।

इस अवसर पर विधायक विनय कुमार, नूरपुर हल्के के पूर्व विधायक अजय महाजन जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियंता सुनील कनोत्रा, अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार महाजन, अधिशाषी अभियंता संजीव वोहरा,सहायक अभियंता रजाक मोहमंद सहित कई अधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

संवाददाताः विनय महाजन

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।