भाजपा सिर्फ महिलाओं को वोट लेने की हितेषी बनने का रचती है ढोंग

10 सालों से भाजपा सरकार ने जनता से झूठ बोलकर वोट हथियाने का किया काम

उज्जवल हिमाचल। शाहपुर

रैत कांग्रेस कार्यलय में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सहित सभी ब्लॉक कांग्रेस के अग्रणी संगठनों के अध्यक्षों के साथ उप मुख्य सचतेक केवल सिंह पठानिया के साथ संगठनात्मक बैठक हुई। जिसमें पठानिया ने सभी अध्यक्षों के साथ संगठन को मजबूत करने के लिए सभी के साथ विचार विमर्श किया लोकसभा चुनावों को लेकर रणनीति बनाई। उन्होंने बताया कि आने बाले लोकसभा के चुनावों में 126 बूथों में जाकर केंद्र की सरकार की जन विरोधी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएंगे ओर कांग्रेस की जन नीतियों को लोगो तक पहुचाएंगे। डेढ़ साल में कांग्रेस सरकार बनने के बाद विधानसभा क्षेत्र शाहपुर में हुए विकास कार्यों को जनता के बीच रखेंगे।

पठानिया ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार महिलाओं की 1500 रुपए की गांरन्टी को पूरा किया। जिस पर महिला विरोधी बीजेपी पार्टी ने महिलाओं को 1500 रुपए देने का विरोध किया। इससे साफ हो गया कि भाजपा सिर्फ महिलाओं को वोट लेने की हितेषी बनने का ढोंग रचती है। अगर सही मायने भाजपा महिलाओं की हितेषी होती तो भाजपा पार्टी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का धन्यवाद करती और महिलाओं को फार्म भरने से नही रोकती लेकिन भाजपा पार्टी को महिलाओं को 1500 रुपए मिलना रास नही आया और विरोध करना शुरू कर दिया।

केंद्र की भाजपा सरकार कर्मचारियों की भी है विरोधी 

आज पूरे देश मे कर्मचारियों की ओल्ड पेंशन स्कीम की मांग है लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार कर्मचारियों की भी विरोधी है।जो कि राजस्थान में कांग्रेस पार्टी अशोक गहलोत ने कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू किया ओर राजस्थान में भाजपा सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में ओपीएस को खत्म करने की नोटिफिकेशन की।केंद्र की भाजपा सरकार कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम देने की विरोधी है। दूसरा हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पहली कैबिनेट में प्रदेश के कर्मचारियों को पहली गांरन्टी ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करके प्रदेश के कर्मचारियों से किया वायदा पूरा किया।

कांग्रेस जो बोलती है बो करती है

आज देश में केंद्र में बैठी भाजपा सरकार को दस साल हो गए लेकिन जनता से किए वायदे एक भी पूरा नही किया बल्कि जनता से झूठ बोल कर वोट हथियाने का ही काम किया। आज न तो काला धन आया,न ही महगाई कम हुई बल्कि पूर्व की कांग्रेस सरकार ने जनता को 450 रुपए दिया बल्कि आज केंद्र की मोदी सरकार महिलाओं को गैस सिलेंडर 1200 रुपए का देने का काम शुरू किया न ही एक साल में दो करोड़ विरोजगारो को रोजगार मिला। उल्टा जनता को नोट बंदी का तोहफा दे कर जनता को लाइन में लगा कर परेशान किया कईओ की मौत हो गयी। किसानों को दुगनी आय तो दूर बल्कि एमएसपी की मांग पर विरोध करने पर उन पर लाठियां चलाई।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर सलाहकार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवदत्त शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, चंगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरजन सिंह, धार कंडी कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शशी पाल शर्मा, लंज कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुमन, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नीना ठाकुर, एस टी प्रकोष्ठ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बाली राम, एससीप्रकोष्ठ, एससी प्रकोष्ठ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष नांगला, किसान सेल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन जनमेज ठाकुर, लीगल सेल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कर्ण पठानिया, अल्पसंख्यक सेल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरचरण सिंह, कामगार कल्याण बोर्ड ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह,मत्स्य विभाग सेल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पप्पू राम, बुद्धि जीवी प्रकोष्ठ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कुलभूषण चौहान, पेंशनर सेल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप, बलोरिया, प्रधान अजय बबली, पंचायती राज प्रकोष्ठ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इकवाल सिंह मिंटा, भूत पूर्व सैनिक सेल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन भन्द्राल, रिटायर आरओ दलीप धीमान मौजद रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट शाहपुर

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें