‘अधिकतर धर्मों के अनुयायी हिंदुओं के वंशज’ मुख्यमंत्री, हिमंता बिस्व

उज्जवल हिमाचल डेस्क

हिंदुत्व जीवन का एक तरीका है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने शनिवार को कहा कि अधिकतर धर्मो के अनुयायी हिंदुओं के वंशज हैं। हिंदुत्व जीवन को एक तरीका है। आयोजित संवाददाता सम्मेलन में वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि हिंदुत्व की शुरुआत 5,000 साल पहले हुई थी और इसे रोका नहीं जा सकता।

यह भी पढ़ेः अलर्ट का असरः मनाली, शिमला में घटे पर्यटक

उन्होंने कहा, हिंदुत्व जीवन का एक तरीका है। मैं या कोई इसे कैसे रोक सकता है। लगभग हम सभी हिंदुओं के वंशज हैं। ईसाई और मुस्लिम भी किसी समय हिंदुओं के वंशज रहे हैं। हिंदुत्व को हटाया नहीं जा सकतां। क्योंकि इसका मतलब होगा अपनी जड़ों और मातृभूमि से दूर जाना। लव जिहाद के मुद्दे के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें इस शब्द को लेकर आपत्ति है। लेकिन किसी को भी महिला को धोखा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी।