डॉ. राजीव भारद्वाज की काम करने की शैली आधारित रही है शांता कुमार की नीतियों पर

उज्ज्वल हिमाचल। नूरपुर

डॉ. राजीव भारद्वाज भाजपा के वर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष हैं और लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़े हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। राजीव भारद्वाज पूर्व सरकार में कांगड़ा कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। राजीव भारद्वाज निजी चिकित्सक के रूप में जसूर कार्य करते हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक के जागरूक कार्यकर्ताओं में इनकी अपनी पहचान मधुर भाषी के रूप में जानी जाती हैं तथा बाह्मण जाति के रूप में भी जाने जाते हैं। डाक्टर राजीव भारद्वाज धूमल सरकार व जयराम सरकार में भी चैयरमेन रहे हैं। काम करने की शैली प्रदेश में भाजपा के भीष्म पितामह शांता कुमार की नीतियों पर आधारित रही है।

इस बार भाजपा हाईकमान के शीर्ष नेतृत्व ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक के विचार मंच पर कांगड़ा चंबा संसदीय सीट पर भाजपा का प्रत्याशी बनाया है। शांता कुमार ने भाजपा हाईकमान से डाक्टर राजीव भारद्वाज के लिए लोक सभा संसदीय सीट पर धूमल सरकार में भी ज़ोर लगाया था लेकिन धूमल सरकार ने उस समय डाक्टर राजन सुशांत को लोक सभा की टिकट दिलवाई थी उस समय सुशांत भाजपा में धूमल सरकार में मंत्री थे। आज डॉक्टर सुशांत पार्टी से निष्कासित है लेकिन अपनी जाति व विस्थापितों में उनका अपना जनाधार है।

अब हार जीत प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर करती है निर्भर 

इतना ही नहीं धर्मशाला उपचुनाव में भी डॉक्टर राजीव भारद्वाज का नाम भाजपा की टिकट के लिए धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से पैनल में गया था लेकिन टिकट नहीं मिली थी लेकिन इस बार केन्द्रीय भाजपा हाईकमान के शीर्ष नेतृत्व ने भारद्वाज का स्वप्न धरातल पर पूरा कर दिया अब हार जीत मोदी के नाम पर निर्भर करती है। इस सीट को जीतने के लिए भारद्वाज ने अपना अभियान पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ शुरू कर दिया है। जिसमें इस चुनाव में इनके सारथी नूरपुर भाजपा के विधायक रणवीर सिंह निक्का कांगड़ा चंबा संसदीय सीट पर बने है।

संवाददाताः विनय महाजन

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें