वर्तमान समय में स्वास्थ्य जीवन जीने का आधार बन सकता है पौष्टिक आहार

आज प्राकृतिक चिकित्सा व्यवस्था और हर्बल नुस्खे अपनाने की जरूरत अधिक

उज्ज्वल हिमाचल। नूरपुर

वर्तमान समय में मानव जीवन के विकास हेतु प्राचीन भारतीय संस्कृति, योग व ध्यान और समृद्ध खान-पान, ऐसी संभावना पर बल देना अत्यावश्यक है। निरोगी शरीर में ही स्वस्थ आत्मा निवास करती है। आज प्राकृतिक चिकित्सा व्यवस्था और हर्बल नुस्खे अपनाने की जरूरत अधिक है। इसी विषय को ध्यान में रखते हुए आज अर्जुन ‘सेव अर्थ’ फाउंडेशन लदोड़ी द्वारा नूरपुर स्थित राजकीय आर्य डिग्री कॉलेज नूरपुर में एक प्रदर्शनी लगाई गई।

यह प्रदर्शनी डिग्री कॉलेज नूरपुर में अर्जुन ‘सेव अर्थ’ फाउंडेशन की कार्यकर्ता श्वेता शर्मा के नेतृत्व में लगाई गई। जिसमें हर्बल इलायची, कर्पूर, अश्वगंधा, हरड़, करी पत्ता इत्यादि पौधों को प्रदर्शित करते हुए इनके महत्व संबंधी जानकारी भी प्रदान की गई। इसके साथ ही फाउंडेशन के माध्यम से मिलेट प्रोडक्ट्स जैसे बाजरा, रागी, कंगनी आदि को भी प्रदर्शनी में स्थान दिया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने प्रदर्शनी को सराहा 

श्वेता शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान समय में मनुष्य को पौष्टिक आहार की और हर्बल चिकित्सा पद्धति की आवश्यकता है। यही स्वस्थ जीवन जीने का आधार बन सकता है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों द्वारा प्रदर्शनी को सराहा गया। इस अवसर पर बृजेश पठानिया, पूजा देवी, किशोरी, बिल्लू और पीयूष स्थित डिग्री कॉलेज नूरपुर का स्टाफ और प्रदर्शनी देखने आए अन्य लोग उपस्थित रहे।

संवाददाताः विनय महाजन

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें